फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest against nehru enclave colony boundrywall

Lucknow News: नेहरू एन्क्लेव की बाउंड्री पर विवाद, रोका काम

Thu, 12 Sep 2024 06:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
protest against nehru enclave colony boundrywall
आरोप... दीवार बनने से बंद हो जाएगा पुराना रास्ता, 25 हजार लोगों को होगी परेशानी
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नेहरू एन्क्लेव कॉलोनी की दीवार बनाए जाने का बृहस्पतिवार को जुगौली गांव के लोगों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि दीवार बनने से गांव से आने-जाने का पुराना रास्ता बंद हो जाएगा। इससे 25 हजार की आबादी को परेशानी होगी। विरोध के चलते दीवार बनाने का काम अटक गया है।


जुगौली निवासी समाजसेवी व पूर्व पार्षद प्रत्याशी नंदराम यादव का कहना है कि जुगौली गांव पहले से है और एलडीए की नेहरू एन्क्लेव योजना बाद में आई है। एलडीए कॉलोनी की दीवार बनाए, लेकिन गांव वालों का पुराना रास्ता छोड़कर। इसके लिए कई बार एलडीए से बात भी हुई और आश्वासन भी दिया गया, लेकिन बृहस्पतिवार को गांव के रास्ते पर दीवार उठाने के लिए जेसीबी से खोदाई शुरू कर दी गई। यदि दीवार बन जाएगी तो गांव की करीब 25 हजार की आबादी के लिए परेशानी हो जाएगी। नेहरू एन्क्लेव कॉलोनी के अलावा जो एक अन्य रास्ता है वह बहुत संकरा है। उसमें एंबुलेंस भी नहीं आ जा सकती है। ऐसे में पुराना रास्ता छोड़ा जाए। जुगौली जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राममनोरथ और महामंत्री एसपी कंचन का कहना है कि दीवार बनाए जाने से बड़ी जुगौली, छोटी जुगौली, नई बस्ती और गौतमपुरी के लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाएगा। नेहरू एन्क्लेव योजना को बसाते समय एलडीए ने गांव में सीवर, सड़क और नाला निर्माण के लिए सर्वे कराया था, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। समाजसेवी नंदराम ने बताया कि यदि एलडीए ने गांव का पुराना रास्ता छोड़े बिना ही दीवार बनाने का काम किया तो आंंदोलन होगा। दीवार बनाए जाने की जानकारी के बाद सेना के कुछ जवान भी पहुंचे थे, क्योंकि नेहरू एन्क्लेव की जमीन को लेकर सेना का भी एलडीए से विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed