फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest against mukesh manvani murder

होटल मालिक की दिन-दहाड़े हत्या पर आक्रोश, सड़क जाम कर की हत्यारों को फांसी की मांग

Sat, 26 Aug 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Aug 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
protest against mukesh manvani murder
प्रदर्शन करते व्यापारी
लखनऊ के नाका इलाके में शुक्रवार को हुई हत्या के विरोध में व्यापारियों ने नाका से चारबाग तक भीषण जाम लगा दिया। मरने वाले व्यापारी के परिवारवाले और साथी व्यापारी प्रदर्शन करने के ल‌िए थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


सड़क पर भारी संख्या में लोगों के प्रदर्शन से भीषण जाम की स्थित‌ि पैदा हो गई। बता दें क‌ि गुरुनानक मार्केट में शुक्रवार भरी दोपहरी में होटल कारोबारी व शुभम लॉज के मालिक मुकेश मनवानी (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही बवाल थम नहीं रहा है। आक्रोशित व्यापारियों ने आरोपी की दुकान पर धावा बोलकर वहां तोड़फोड़ के बाद आगजनी की कोशिश भी की थी। 

इस मामले में मुख्य आरोपी आर्यनगर निवासी बलबीर सिंह दुआ उर्फ शिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में उसके साथ शामिल राजेंद्र सिंह दुआ, जसवीर सिंह, मंजीत, शेरू और पारुल की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यूपी कैब‌िनेट मंत्री का था करीबी

protest against mukesh manvani murder
मुकेश और आरोपी बलवीर (दाएं) - फोटो : amar ujala
एसएसपी ने बताया कि मुकेश कृष्णानगर के नटखेड़ा रोड रामगली में रहता था। उसका नाका के रॉयल पंजाब होटल के मालिक बलबीर सिंह दुआ से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मुकेश कुछ दिनों से गुरुनानक मार्केट स्थित अपने लॉज में निर्माण करवा रहा था। 

बृहस्पतिवार को उसने लॉज के एक हिस्से में दीवार उठवाने के साथ छत डलवाई थी। बलबीर इसका विरोध कर रहा था। उसका कहना था कि जिस जमीन पर मुकेश ने दीवार उठवाई थी, वह उसके हिस्से की है। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

मुकेश मनवानी गुरुनानक वार्ड से भाजपा का वार्ड अध्यक्ष था और कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का करीबी था। बृहस्पतिवार को शिंकू से झगड़े के बाद शुक्रवार दोपहर उसने रीता बहुगुणा से मिलकर उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed