फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest against lathicharge on lawyers in Lucknow.

हापुड़ में लाठीचार्ज का विरोध: लखनऊ में वकीलों ने किया प्रदर्शन, सड़क जाम किया, पुलिसकर्मी को पीटा

Wed, 30 Aug 2023 02:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Aug 2023 02:05 PM IST
सार

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों ने प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
Protest against lathicharge on lawyers in Lucknow.
प्रदर्शन के दौरान वकील। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में वकीलों ने बुधवार को अदालती काम नहीं किया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के परिवर्तन चौक पर उन्होंने जाम लगा दिया। मदेयगंज थाना के इंस्पेक्टर अभय कुमार को वकीलों ने पीट दिया। हालांकि, उनके जाने के बाद जाम खुल गया लेकिन इस दौरान अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन


हापुड़ में वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ स्थित अवध बार एसोसिएसन के अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आज के दिन उन्होंने अदालती काम का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - न इंडिया न एनडीए: मायावती का बड़ा एलान, लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, किसी से नहीं होगा गठबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शूटिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर अक्षय कुमार के पास पहुंचा युवक, प्रशासन के फूले हाथ-पैर


30 अगस्त को वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने का यह निर्णय मंगलवार शाम अवध बार की कार्यकारिणी की आपात बैठक में लिया गया। इसके प्रस्ताव की जानकारी अवध बार के महासचिव मनोज कुमार मिश्र ने दी।

प्रस्ताव में इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही वकीलों द्वारा घटना का विरोध प्रदर्शन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed