फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protection of people's life, God trust: Akhilesh

लोगों के जानमाल की सुरक्षा भगवान भरोसे : अखिलेश

Thu, 14 Jan 2021 09:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 14 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Protection of people's life, God trust: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में लोगों के जानमाल की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अपराधियों के खौफ  से प्रदेश में डर का माहौल है। मुख्यमंत्री का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। वे सिर्फ  सख्त जुबानी बयानबाजी व जांच की थोथी घोषणाओं के जरिए कुर्सी की प्रतिष्ठा बचाने तक में नाकाम हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि राज्यपाल मूक दृष्टा की भूमिका में क्यों है ?
विज्ञापन


अखिलेश ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि प्रतापगढ़ में हफ्ते भर में तीसरी बड़ी वारदात से व्यापारी दहल उठे हैं।  जिले के मंगरौरा बाजार में दिन दहाड़े गल्ला व्यापारी से 16 लाख रुपये लूट लिए गए। मऊ में दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोंडा में महिला पुलिस कर्मी की इज्जत पर पुलिस कर्मी ने डाका डाल दिया। लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ बलात्कार की घटना घटी। सचिवालय मेट्रो स्टेशन में एक युवती से छेड़छाड़ की गई। न्यूज चैनल की एंकर से गाजियाबाद से मेरठ जाते हुए रास्ते में छेड़खानी हुई।
विज्ञापन


अमेठी में ग्राम सभा राजा फतेहपुर में दबंगों ने पत्रकार के घर पर हमला कर उनकी बूढ़ी मां, बुआ, भाभी और भाई को चोट पहुंचाई। उन्होंने कहा, भाजपा के जंगलराज में महिलाएं व बच्चियां सर्वाधिक अपमानित हुई हैं। बेटियों पर अत्याचार नहीं रुक रहा है। प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के पूर्व विधायक द्वारा छात्रा से छेड़खानी का वीडियो विचलित करने वाला है। प्रदेश भर में कानून व्यवस्था चौपट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed