फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   proposal of marriage by women

शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर

Fri, 29 Nov 2013 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/बिजनौर
टीम डिजिटल/बिजनौर Updated Fri, 29 Nov 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
proposal of marriage by women

अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमिका निकाह का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई।

विज्ञापन


प्रेमी के परिजनों के इंकार करने पर प्रेमिका ने घर पर ही डेरा डाल दिया।

निकाह को लेकर गांव में देर शाम तक ड्रामा चलता रहा। उसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का पड़ोस के गांव की एक युवती से तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल एक ही बिरादरी के हैं।

गुरुवार सुबह प्रेमिका प्रेमी के घर आ धमकी और प्रेमी से निकाह का प्रस्ताव रखा। प्रेमी तो शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन उसके परिजनों ने निकाह से साफ इंकार कर दिया।


हंगामा होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने निकाह कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।

प्रेमिका के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। जब जाकर पुलिस गांव पहुंची और प्रेमी को तलाश कर उससे पूछताछ की।

प्रेमिका पक्ष की सहमति होने पर भी प्रेमी पक्ष निकाह से इंकार करता रहा जबकि प्रेमिका निकाह की जिद पर अड़ी रही और प्रेमी के घर से निकलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed