फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Proposal for appointment of DG Technical Education, hand over to whole system of technical education

एक छत के नीचे होंगे प्राविधिक शिक्षा से जुड़े सभी दफ्तर, महानिदेशक के हवाले होगी पूरी व्यवस्था

Tue, 11 Jun 2019 10:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Proposal for appointment of DG Technical Education, hand over to whole system of technical education
सीएम योगी - फोटो : फाइल फोटो

चिकित्सा शिक्षा की तर्ज पर प्राविधिक शिक्षा की भी पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी महानिदेशक के हवाले करने की तैयारी है। इसके लिए सरकार ने डीजी टेक्निकल एजुकेशन का पद सृजित करने का फैसला किया है। इस पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जल्द ही इस पर सरकार की मंजूरी ली जाएगी। प्रदेश में डीजी टेक्किनल का पद पहली बार सृजित किया जा रहा है। डीजी की नियुक्ति होने के बाद डिग्री व डिप्लोमा सेक्टर की शिक्षा संबंधी सारे कार्य महानिदेशक दफ्तर से ही होंगे।

विज्ञापन


दरअसल, अब तक प्रदेश में प्राविधिक शिक्षा के तहत डिग्री सेक्टर में इंजीनियरिंग और डिप्लोमा सेक्टर में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई होती है। निदेशक प्राविधिक शिक्षा सिर्फ डिप्लोमा सेक्टर की पढ़ाई का काम देख रहे हैं, जबकि डिग्री सेक्टर की सारी व्यवस्था एकेटीयू के जिम्मे है। एक ही विभाग के अधीन होने के बावजूद डिग्री व डिप्लोमा शिक्षा का काम अलग-अलग स्तर से होने से कई व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं। इसे दूर करने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने महानिदेशक तैनात करने का फैसला किया है। जो दोनों सेक्टर की व्यवस्था संभालेगा। इस प्रस्ताव को जल्द ही सीएम के सामने पेश किया जाएगा। सीएम की हरी झंडी के बाद कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी। 
विज्ञापन


वरिष्ठ आईएएस ही होंगे डीजी पद पर नियुक्त
इस प्रस्ताव के मुताबिक डीजी टेक्निकल एजुकेशन के पद पर सीनियर स्केल पाने वाले आईएएस अधिकारी को तैनात किया जाएगा। अब तक सिर्फ निदेशक प्राविधिक शिक्षा का ही पद है, जिसपर विभागीय अधिकारी ही तैनात होता है और निदेशक सिर्फ डिप्लोमा सेक्टर के शिक्षा का ही काम देखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक छत के नीचे होंगे प्राविधिक शिक्षा से जुड़े सभी दफ्तर

प्राविधिक शिक्षा की सभी विंग को अब एक ही छत के नीचे लाया जा रहा है। इसके लिए अलग से एक कार्ययोजना तैयार की जा रही है जिसमें प्रस्तावित महानिदेशक के अलावा प्राविधिक शिक्षा से जुड़े सभी दफ्तरों को रखा जाएगा। इनमें कानपुर स्थित प्राविधिक शिक्षा परिषद और शोध, विकास एंव प्रशिक्षण संस्थान को लखनऊ लाया जाएगा। जबकि लखनऊ में अलग-अलग स्थानों पर स्थित संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, शुल्क नियमन बोर्ड, प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के दफ्तर भी एक ही बिल्डिंग में होंगे।

डॉ. सरोज कुमार, विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा ने बताया कि, व्यवस्था को आसान बनाने के लिए प्राविधिक शिक्षा से जुड़े सभी दफ्तरों को एक स्थान पर लाने के लिए बांस मंडी स्थित महिला पॉलीटेक्निक व संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद कार्यालय परिसर में ही एक बहुमंजिली इमारत बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इससे संबंधित अन्य कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। ताकि बिल्डिंग का काम शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed