फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   property rate hiked in lucknow

राजधानी में और महंगा हुआ घर का सपना

Thu, 13 Mar 2014 01:46 PM IST
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Mar 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
property rate hiked in lucknow

आवास विकास परिषद के इस कदम से राजधानी में आवास विकास के मकान व फ्लैट की कीमत और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


सबसे अधिक बढ़ोतरी विकासनगर और इंदिरानगर में की गई है। यहां परिषद की जमीनों के रेट प्रति वर्ग मीटर 7 हजार रुपये बढ़ाए गये हैं।

अवध विहार योजना की जमीनों के दाम में भी प्रति वर्ग मीटर एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस संबंध में वित्त नियंत्रक रंजन मिश्रा ने 26 फरवरी को आदेश भी जारी कर दिया है।

परिषद पूरे प्रदेश में अपनी योजनाओं की जमीनों के रेट बढ़ा रहा है। सबसे अधिक बढ़ोतरी मथुरा की राधिका बिहार योजना में की गई है। यहां पर जमीन की दरें दो गुनी कर दी गई हैं।

विज्ञापन

10 से 16 हजार रुपये वर्ग मीटर पहुंच गए रेट

property rate hiked in lucknow

आवास विकास परिषद ने पिछले 14 महीने में अवध विहार में तीन बार जबकि चालू वित्तीय वर्ष में वृंदावन में दो बार रेट बढ़ाए हैं।

पिछले साल जनवरी में परिषद ने जब अवध विहार योजना शुरू की थी तो जमीन का रेट 10 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर था।

तीन महीने बाद अप्रैल में इसे बढ़कार 13 हजार रुपए प्रतिवर्ग मीटर किया गया। इसके  बाद तीन महीने पहले मेट्रो को धन देने के नाम पर जमीन का रेट 2 हजार रुपए प्रतिवर्ग मीटर और बढ़ा दिया गया।

अब पहली अप्रैल से इसमें एक हजार रुपए प्रतिवर्ग मीटर का और इजाफा हो जाएगा, यानी अब यहां जमीन 16 हजार रुपए प्रतिवर्ग मीटर मिलेगी।

वृंदावन योजना में भी मेट्रो के कारण जमीन के दाम प्रति वर्ग मीटर दो हजार रुपए पहले ही बढ़ाए गए थे। अब इसकी जमीनें एक अप्रैल से 3 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक और बढ़ जाएंगी।

इस योजना में 7 हजार रुपये तक बढ़े रेट

property rate hiked in lucknow

विकास नगर इंदिरा नगर योजना में 7 हजार रुपये तक रेट बढ़ गए हैं।
योजना- मौजूदा-एक अप्रैल से
अवध विहार योजना-5000-16000
इंदिरा नगर योजना-18000-25000
तकरोही रोड, दीन दयालपुरम योजना-6000-10000
तकरोही रोड कैटिल प्लाट्स गोकुलग्राम योजना-6000-10000
डायमण्ड डेरी योजना-25000-30000
पार्क रोड योजना-25000-30000
शेखूपुरा योजना-20000-21000
शेखूपुरा योजना कॉमर्शियल-40000-42000
विकास नगर-18000-25000
वृंदावन योजना-1-15000-16000
वृंदावन योजना-2 भाग-2-5000-16000
वृंदावन योजना-2 भाग-1-15000-16000
वृंदावन योजना-3-13000-16000
वृंदावन योजना-4-13000-16000
राजाजीपुरम योजना-16000-19000
देवपुर पारा (गोकुल ग्राम-बीबी खेड़ा)-8000-8500
गोकुल ग्राम योजना-1 मुन्नू खेड़ा-7000-7500
हरदोई रोड आम्रपाली योजना-13000-15000
यूपीआईएल कम्पाउंड ऐशबाग-25000-30000
यूपीआईएल कम्पाउंड ऐशबाग कॉमर्शियल-50000-60000
माल एवेन्यू-25000-30000
(नोट-दर प्रति वर्ग मीटर रुपए में)

विज्ञापन

पड़ोसी जिलों की योजनाएं

property rate hiked in lucknow

योजना-मौजूदा रेट-एक अप्रैल से
ओबरी योजना, बाराबंकी-7000-8500
राजनगर योजना, लखीमपुर-5800-6000
पंचवटी योजना, सीतापुर-4000-4800
नृपति विहार योजना, हरदोई-8000-10000
प्रहलादपुरी योजना, हरदोई-8000-10000
शाहाबाद योजना, हरदोई-4000-4700
अंगूरीबाग योजना, फैजाबाद-6400-7500
अशफाकउल्ला नगर योजना, फैजाबाद-6400-7500
अवधपुरी योजना, फैजाबाद-6400-7500
(नोट-दर प्रति वर्ग मीटर रुपए में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed