फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   property of ex minister babu singh kushwaha is sealed in nrhm scam

यूपीः बसपा सरकार के पूर्व मंत्री की 196 करोड़ की संपत्ति जब्त

Thu, 24 Sep 2015 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Sep 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
property of ex minister babu singh kushwaha is sealed in nrhm scam

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनआरएचएम के घोटालेबाजों पर शिकंजा कसते हुए बुधवार को कुल 196 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर लीं। निदेशालय की टीमों ने लखनऊ और दिल्ली में एक साथ कार्रवाई कर यह संपत्तियां जब्त की हैं।

विज्ञापन


संपत्तियां घोटाले के मुख्य आरोपी बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा व उनके करीबी कारोबारी सौरभ जैन के नाम दर्ज हैं। एनआरएचएम घोटाले में करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे किए गए।
विज्ञापन


इस घोटाले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा व उनके खास लोगों के खिलाफ ईडी ने 14 फरवरी 2012 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट- 2002 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।  ईडी ने कई जगह छापे मार कर अहम दस्तावेज भी बरामद किए थे। मामले में अहम साक्ष्य मिलने पर बुधवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी संपत्ति जब्त
लखनऊ के कसमंडा अपार्टमेंट में एक फ्लैट व तीन फ्लोर (17,500 वर्ग फीट), कालीदास मार्ग पर एक फ्लैट और कबीर मार्ग पर डीजे इंटरटेनमेंट नाम की फर्म का बोर्ड लगे भवन और दिल्ली के करोल बाग में एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को जब्त किया गया है।

ईडी का आकलन है कि इन संपत्तियों की कीमत करीब 196 करोड़ रुपये की है। ईडी के अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ में जब्त की गई संपत्ति बाबू सिंह कुशवाहा व उनके करीबी दवा कारोबारी सौरभ जैन व अन्य के नाम से दर्ज है।

घोटाले की रकम दस बड़ी कंपनियों में लगाया

property of ex minister babu singh kushwaha is sealed in nrhm scam

ईडी के अफसरों के अनुसार बाबू सिंह कुशवाहा ने घोटाले की काली कमाई के एक बड़े हिस्से को दस बड़े औद्योगिक घरानों में लगाया हुआ है। जिन औद्योगिक घरानों में पूर्व मंत्री ने रकम का निवेश किया है उनमें लखनऊ में दयाल ग्रुप और कानपुर के एक्सिस ग्रुप का नाम शामिल है।

अफसरों का कहना है कि एनआरएचएम घोटाले से की गई कमाई को आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से विभिन्न जगहों पर निवेश किया हुआ है। पिछले कुछ अरसे के दौरान निवेश की गई संपत्ति की कीमत भी काफी बढ़ चुकी है।

पहले भी सीज की जा चुकी हैं संपत्तियां
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में कुशवाहा के करीबी रिश्तेदार गया प्रसाद के भवन को सीज किया गया था साथ ही पूर्व मंत्री की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा की संपत्तियों का ब्यौरा हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed