{"_id":"67d7310bef73201063080cb2","slug":"property-dealers-and-real-estate-firm-operators-swindled-rs-3-lakh-from-rs-23-lakh-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1117455-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलरों व रियल एस्टेट फर्म संचालक ने तीन से 23 लाख ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलरों व रियल एस्टेट फर्म संचालक ने तीन से 23 लाख ऐंठे
Mon, 17 Mar 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलरों व रियल एस्टेट फर्म संचालक ने तीन से 23 लाख ऐंठे
लखनऊ। तीन लोगों से जमीन के नाम पर प्रॉपर्टी डीलरों और रियल एस्टेट फर्म संचालक ने 23 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने मोहनलालगंज और गोसाईंगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहनलालगंज के सेनानी विहार निवासी जावेद इकबाल के मुताबिक वह जमीन खरीदना चाहते थे। इस संबंध में उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर वीरपाल सिंह से हुई। आरोपियों ने उन्हें एक जमीन दिखाई। सौदा 7.70 लाख में तय हुआ। भुगतान के बाद भी वीरपाल ने उनके नाम रजिस्ट्री नहीं की। वहीं, गोसाईंगंज के बक्कास निवासी अमर सिंह की मां मालती से जमीन बेचने के नाम पर जहांगीरपुर निवासी राम कुमार और उसके बेटे दिलीप ने 12 लाख रुपये लेकर हड़प लिए।
उधर, जौनपुर निवासी रानु सिंह ने गोसाईंगंज थाने में रियल्टी इन्वेस्टमेंट रियल एस्टेट फर्म के निदेशक बलबीर सिंह के खिलाफ जमीन के नाम पर 3.17 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कारोबार में साझेदार बनाने का झांसा देकर 17.50 लाख हड़पे
लखनऊ। चिनहट के सतरिख रोड निवासी अभिषेक श्रीवास्तव ने विनयखंड-2 के विक्रम ओझा और उसके साथी गगन शुक्ला पर 17.50 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
अभिषेक के मुताबिक नवंबर 2022 में परिचित विक्रम ने उन्हें अपनी जीएस टेलीसर्विसेज टेलीकॉम कंपनी में साझेदार बनने का झांसा दिया था। निवेश के बदले मुनाफा देने की बात कही थी। अभिषेक ने 17 लाख रुपये कंपनी में निवेश कर दिए। पर न तो मुनाफा मिला और न रकम लौटाई। जांच में पता चला कि कंपनी संतकबीर नगर के गगन शुक्ला के नाम पर पंजीकृत है। अभिषेक ने जब गगन से बात की तो वह धमकाने लगा। थाना प्रभारी चिनहट भरत पाठक के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। (संवाद)