फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Property dealer dies due to bullet injury

Lucknow News: गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Sat, 16 Mar 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 16 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Property dealer dies due to bullet injury
लखनऊ। बख्शी का तालाब के कोटवा के रामदुलारे चौराहे पर 28 फरवरी को भूमि विवाद में गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर आनंद यादव की इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


बीकेटी के बन्नौर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर आनंद यादव (26) साथी तरुण व नसीम के साथ 28 फरवरी की दोपहर काम के सिलसिले में जा रहे थे। कोटवा में रामदुलारे चौराहे के पास सैरपुर के मुबारकपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर लवकुश यादव, रवि व आठ-दस अन्य लोगों ने आनंद की गाड़ी रुकवाकर गालीगलौज शुरू कर दी थी। इस पर आनंद ने ईंट से हमला किया तो लवकुश ने स्कॉर्पियो गाड़ी से राइफल निकाल ली थी। ये देख तरुण व नसीम तो भाग निकले थे। मगर आनंद को लवकुश व उसके साथियों ने पकड़ लिया था। उन्हें जमकर पीटने के साथ ही सिर पर धारदार हथियार से कई वार करने के बाद गोली मार दी थी। आनंद को मरणासन्न हालत में पास के खेत में फेंककर हमलावर भाग गए थे। आनंद को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बन्नौर गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामले में आरोपी लवकुश यादव, रवि, सुरेंद्र व सोनू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक के चाचा अमृतलाल ने बताया कि आनंद के परिवार में पिता सुरेश कुमार यादव, मां राम देवी और भाई बबलू यादव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed