फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Properties of Dr. Shaheen Ansari, involved in the Delhi blasts, are being searched

Lucknow News: तलाशी जा रहीं दिल्ली ब्लास्ट में शामिल डाॅ. शाहीन अंसारी की संपत्तियां

Thu, 18 Dec 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Properties of Dr. Shaheen Ansari, involved in the Delhi blasts, are being searched
लखनऊ। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट मामले में आरोपी डाॅ. शाहीन सईद अंसारी की संपत्तियों की तलाश कश्मीर पुलिस कर रही है। शहर में उनकी कहां-कहां चल-अचल संपत्ति है, इसका पता लगाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने एलडीए और नगर निगम सहित पांच विभागों से इसकी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन यह जांच कश्मीर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिव्या डी की ओर से लिखे गए पत्र के बाद करवा रहा है। पत्र में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की जांच सहित अन्य गंभीर धाराओं का भी हवाला दिया गया है। लखनऊ में लालबाग निवासी डाॅ. शाहीन का वर्तमान पता अल फलाह मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद हरियाणा बताया गया है। डाॅ. शाहीन का नाम दिल्ली ब्लास्ट मामले में आया है। यह आतंकी घटना मानी गई है। इसमें कई लोगों की जान भी गई। इस मामले में डाॅ. शाहीन आरोपी और पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब उनकी संपत्तियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इन विभागों से मांगी गई संपत्तियों की रिपेार्ट
अपर जिलाधिकारी प्रशासन की ओर से जिन विभागों से डाॅ. शाहीन की संपत्तियों की जानकारी मांगी गई है उनमें एलडीए, नगर निगम, आवास विकास परिषद, जिला प्रशासन और सहायक महानिरीक्षक निबंधन एक व दो शामिल हैं। इन विभागों को जांच कर रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed