{"_id":"659799aa9aa6ce766d0ca66a","slug":"promotion-process-of-basic-teachers-cancelled-till-next-order-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित, कल से होना था विद्यालय का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित, कल से होना था विद्यालय का आवंटन
Fri, 05 Jan 2024 01:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:22 PM IST
सार
बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। यह प्रक्रिया छह जनवरी को ऑनलाइन की जानी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। विभाग के अनुसार इसके लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। इसका कारण कई जिलों में चल रही 12,460 शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग को बताया गया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पदोन्नति के तहत विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया छह जनवरी से ऑनलाइन की जानी थी। वहीं, कई जिलों में कोर्ट के निर्देश पर 12460 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पांच से सात जनवरी के बीच की जानी है। इसे देखते हुए कुछ बीएसए की ओर से पदोन्नति की कार्रवाई स्थगित करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में 11 दिन चलेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, आगरा तक जाएगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 14 घंटे खुलेगा मंदिर, रोजाना डेढ़ लाख भक्त करेंगे दर्शन, ट्रस्ट ने जारी की नई तस्वीरें
बता दें कि परिषद की ओर से हाल ही में छह जनवरी से पदोन्नति के अनुसार विद्यालय आवंटन और 11 से 13 जनवरी तक परस्पर तबादले के लिए रिलीविंग-ज्वॉइनिंग के निर्देश दिए गए थे। पहले पदोन्नति होने से काफी शिक्षकों के पेयर टूट रहे थे। यही वजह है कि शिक्षक पहले परस्पर तबादले और फिर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे थे।