फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Promotion for post of Additional Chief Secretary from Principal Secretary is expected to stuck again

प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद की पदोन्नति फिर फंसने के आसार

Sat, 28 Dec 2019 01:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Dec 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Promotion for post of Additional Chief Secretary from Principal Secretary is expected to stuck again
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद की पदोन्नति लगातार दूसरे वर्ष फिर फंसने के आसार हैं। वर्ष 1988 बैच के दस आईएएस अफसरों को जनवरी में प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति का इंतजार है, लेकिन नए समीकरण में अपर मुख्य सचिव स्तर के पद रिक्त होने के बाद ही पदोन्नति की संभावना है।

विज्ञापन


शासन स्तर पर आईएएस संवर्ग की नियमित पदोन्नति के लिए मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें कराई जा रही हैं। सभी स्तर के अफसरों के पदोन्नति आदेश एक जनवरी को एक साथ जारी करने की परंपरा रही है। एक जनवरी, 2020 से पहले पदोन्नति संबंधी प्रक्रिया पूरी की जानी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जूनियर स्केल से सुपर टाइम स्केल तक पदोन्नति की कार्रवाई लगभग पूरी होने को है। कई स्केल में पदोन्नति के लिए डीपीसी ने संस्तुतियां भी दे दी हैं, लेकिन प्रमुख सचिव (एबव सुपर टाइम स्केल) से अपर मुख्य सचिव (एपेक्स स्केल) स्तर पर होने वाली पदोन्नति को लेकर अभी तक  असमंजस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष-2018 में एक वर्ष के भीतर 1986 व 1987 दो बैच के अफसरों को अलग-अलग समय पर पदोन्नति दी गई, पर 2019 में पद रिक्त न होने के तर्क पर एक भी अफसर की पदोन्नति नहीं हो पाई। पूर्व की परंपरा में वर्ष 2018 में दो बैच की पदोन्नति न होती तो भी जनवरी-2020 में 1988 बैच की बारी थी। उम्मीद थी कि जनवरी-2020 में 1988 बैच को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति मिलेगी, पर मुख्य सचिव वेतनमान व अपर मुख्य सचिव स्तर पर पहले से ही तय सीमा से अधिक अफसर नियुक्त होने और पद खाली न होने की वजह से जनवरी में पदोन्नति न होने के संकेत हैं।

वर्ष 2020 में एसीएस स्तर के दो अफसर ही होंगे रिटायर

वर्ष 2020 में रिटायर होने वाले 16 आईएएस अधिकारियों में अपर मुख्य सचिव (एसीएस) स्तर के केवल दो अधिकारी ही शामिल हैं। 1982 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार श्रीवास्तव जनवरी में जबकि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. गुरदीप सिंह दिसंबर में रिटायर होंगे।

प्रमोटी अफसरों में यशवंत राव, छोटेलाल पासी जनवरी में, एनपी सिंह व डॉ. राम मनोहर मिश्रा मई, दिनेश चंद्र-प्रथम, कनक त्रिपाठी, डॉ. आभा गुप्ता व अख्तर रियाज जून, संतोष कुमार राय व महेंद्र कुमार जुलाई, अबरार अहमद व मनमोहन चौधरी सितंबर, ईश्वरी प्रसाद पांडेय अक्तूबर तथा हेमंत कुमार दिसंबर में रिटायर होंगे। ऐसे में 1988 बैच की इस वर्ष पदोन्नति में असमंजस है।

हालांकि, काडर रिव्यू में पद बढ़ने की उम्मीद
केंद्र सरकार के स्तर पर आईएएस संवर्ग के काडर रिव्यू की कार्रवाई चल रही है। प्रदेश की ओर से पद बढ़ाने का प्रस्ताव भेजने की संभावना है। उम्मीद है कि कुछ पद बढ़ने से वर्ष के बीच में पदोन्नति का गणित बन सकता है।

इन्हें अपर मुख्य सचिव बनने का इंतजार

- आलोक कुमार, प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
- डॉ. रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा
- राजन शुक्ल, प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन
- नवनीत कुमार सहगल, प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम व खादी ग्रामोद्योग
- एमवीएस रामी रेड्डी, प्रमुख सचिव सहकारिता
- जूथिका पाटणकर, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति
- मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव नगर विकास
- टी. वेंकटेश, प्रमुख सचिव सिंचाई
- अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव ऊर्जा
- एस. राधा चौहान, प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed