{"_id":"68ea64f53e10b1fec40500f3","slug":"promise-to-take-indian-goods-only-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1423703-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जरूरतमंदों को दी सनातन साड़ी और मिट्टी के दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जरूरतमंदों को दी सनातन साड़ी और मिट्टी के दीये
विज्ञापन
महिलाओं ने लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प। स्वयं
लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से स्वदेशी अपनाओ अभियान के अंतर्गत महिलाओं से अपील की गई कि वे केवल स्वदेशी उत्पाद ही खरीदें। दीपावली पर भी गाय के गोबर से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के पूजन का आह्वान किया गया। चिनहट स्थित सनातन धाम लॉन में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को समिति की ओर से महिलाओं को सनातन साड़ी और मिट्टी के दीये भेंट किए गए।
समिति की प्रमुख सपना गोयल ने सभी सनातन मातृशक्तियों से पारंपरिक भारतीय वेशभूषा पहनने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि वास्तव में स्वदेशी एक विचारधारा है जो राष्ट्रवाद और अध्यात्म से जुड़ती है। उन्होंने महिलाओं को सेल्फी विद स्वदेशी के लिए प्रेरित किया। वोकल फॉर लोकल को अपनाने की अपील करते हुए उन्होंने नारा दिया कि दूध, दही मट्ठा थाली में, पेप्सी, कोका कोला नाली में।