फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   project team saw the arrangements of schoolsproject team saw the arrangements of schools

Lucknow News: परियोजना टीम ने देखी विद्यालयों की व्यवस्था

Sat, 11 May 2024 12:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 11 May 2024 12:52 PM IST
विज्ञापन
project team saw the arrangements of schoolsproject team saw the arrangements of schools
रायबरेली। राज्य परियोजना कार्यालय से आई दो सदस्यीय टीम ने जिले में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। दो दिन तक चले निरीक्षण के बाद टीम लौट गई। इस दौरान बच्चों से सवाल भी पूछे ताकि पठन-पाठन की हकीकत पता चल सके। निरीक्षण में क्या खामी मिली, इस बारे में टीम के सदस्यों ने कुछ भी नहीं बताया। इतना कहा कि चेक लिस्ट के आधार पर निरीक्षण किया गया है जिसकी बिंदुवार आख्या तैयार करके राज्य परियोजना कार्यालय को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले में परिषदीय विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, पीएमश्री विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई गई। इसमें मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ के उप निदेशक हरवंश सिंह और सहायक उप निदेशक विमलेश कुमार शामिल रहे। इन दोनों अफसरों ने शुक्रवार को राही विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेला टेकई का निरीक्षण किया और व्यवस्था देखी।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल ने बताया कि यह विद्यालय पीएमश्री में चयनित है। दूसरी तरफ माध्यमिक शिक्षा विभाग के दो विद्यालय भी देखे। जिला समन्वयक (समग्र शिक्षा, माध्यमिक) इरफान अहमद ने बताया कि टीम ने राही विकास क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल बेलाभेला और महराजगंज विकास क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय निरीक्षण के पहले दिन बृहस्पतिवार को टीम ने बछरावां और हरचंदपुर विकास क्षेत्र में विद्यालयों का निरीक्षण किया था। टीम के साथ जिला समन्वयक (एमडीएम) विनय कुमार तिवारी और जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह भी रहे।

जिला समन्वयकों के मुताबिक टीम ने बछरावां के प्राथमिक विद्यालय सुदौली, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुदौली, हरचंदपुर विकास क्षेत्र में कस्तूरबा विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय गुलूपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कठवारा का निरीक्षण किया।


टीम ने निरीक्षण के दौरान बच्चों की कक्षावार उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन, निपुण भारत, एमडीएम, स्कूलों में कायाकल्प एवं प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों के साथ ही कस्तूरबा एवं पीएमश्री विद्यालयों की हालत का मुआयना भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed