फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   programs on kakori diwas

शहीदों को शिद्दत से किया नमन

Sun, 11 Aug 2013 11:12 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 11 Aug 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
programs on kakori diwas

राजधानी में शुक्रवार को काकोरी कांड की वर्षगांठ और अगस्त क्रांति दिवस

विज्ञापन
के अवसर पर शहीदों को शिद्दत से नमन किया गया।

इस मौके पर काकोरी शहीद स्थल पर माल्यार्पण किया गया। जबकि, 12 अगस्त को बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर कई संस्थाओं ने 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन को याद किया।


शहीद स्मृति समारोह समिति के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकृष्ण खत्री के पुत्र उदय खत्री ने इस मौके पर काकोरी शहीदों को याद किया। सबसे पहले सुबह जीपीओ पर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद बसंतकुंज के काकोरी स्मृति पार्क और काकोरी के शहीद स्मारक में माल्यार्पण किया गया। उपनिवेशवाद विरोधी अभियान ने भी जीपीओ गांधी प्रतिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की कामयाबी समाजवादियों की देन थी। चंद्रशेखर क्रांति विचार वाहिनी की ओर से कार्यक्रम में शहीदों को नमन किया गया।

गांधीयन पीपुल्स पार्टी ने अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। महात्मा गांधी विचार मंच ने जीपीओ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed