{"_id":"67212fc3ef2dc124350dca93","slug":"programme-of-upneda-and-thdc-india-limited-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम: भ्रष्टाचार रोकने के लिए बताए सतर्कता के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम: भ्रष्टाचार रोकने के लिए बताए सतर्कता के तरीके
Wed, 30 Oct 2024 12:28 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
lucknow
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीनेडा) और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से सोमवार को आयोजित सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सतर्कता की महत्ता बताई गई।
विज्ञापन
धीरेन्द्र प्रसाद गैरोला ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए उसका विरोध करना आना चाहिए। इस दौरान रैली के माध्यम से भी लोगों को अपने कामों को पूर्ण ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने, भ्रष्टाचार का विरोध करने, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक चक्रधर प्रसाद, बृजमोहन सिंह, माधुरी यादव आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि यूपीनेडा की संयुक्त उद्यम कंपनी टुस्को की ओर से 28 से तीन नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
विज्ञापन