फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   program of nirbahaya rape case

16 को प्रतिरोध की रात, शहर याद करेगा बहादुर बिटिया को

Sat, 14 Dec 2013 09:27 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 14 Dec 2013 09:27 AM IST
विज्ञापन
program of nirbahaya rape case

दिल्ली गैंगरेप की शिकार बहादुर बिटिया को 16 दिसंबर को शहरवासी याद

विज्ञापन
करेंगे।

हजरतगंज में रात 8 बजे से होने वाले आयोजन ‘सा-का-हक’ में आधा दर्जन से अधिक महिला संगठनों के साथ लोग जुटेंगे। कविताओं, गीत, मंचन, चित्रकारी समेत कई माध्यमों से महिला हिंसा का विरोध दर्ज कराएंगे।

दस्तक मंच की पहल पर लखनऊ समेत देश के कई शहरों में आयोजन किया जा रहा है, जो आठ मार्च तक चलेगा। इस दिन के लिए विशेष तौर पर तैयार गीत ‘दिन भी हमारा है ,रात हमारी है’ का भी लाइव शो होगा।


दस्तक मंच की संयोजिका वीणा राणा ने बताया कि पूरे शहर से ही नहीं बल्कि देश भर से ‘सा-का-हक’ कार्यक्रम को बहुत सहयोग मिल रहा है।

कई संगठनों और महिलाओं ने खुद फोन करके कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए हजरतगंज पहुंचने की बात कही है।

इसके अलावा आयोजन में नीपा रंग मंडली, इप्टा, अलग दुनिया, शहीद मेला आयोजन समिति ,महिला फेडरेशन, बेवजह ग्रुप, महिला पंचायत जैसे कई संगठन जुटेंगे।

‘सा-का-हक’ कार्यक्रम शहर के कई हॉस्टलों में भी रात को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित कवियों की ओर से महिला हिंसा के विरोध में कविता पाठ किया जाएगा।

वरिष्ठ रंगकर्मियों द्वारा अभिनय के माध्यम से प्रतिरोध दर्ज होगा। युवा कलाकार पेंटिंग बनाकर विरोध को स्वरूप देंगे।

दस्तक मंच कि संयोजिका वीणा राणा ने बताया ‘सा-का-हक’ कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला 8 मार्च तक चलाई जाएगी।

इसमें हजारों की संख्या में युवाओं से संपर्क किया जाना तय हुआ है। संयोजिका ने अपील की है कि दस्तक मंच द्वारा तैयार गीत को लोग यू-ट्यूब समेत अन्य सोशल साइट पर भी जरूर शेयर करें।


विरोध का ड्रेस कोड

संयोजिका वीणा राणा ने बताया मौके पर सभी महिलाओं से लाल या सफेद कपडे़ पहन कर आने की अपील कि गई है। जो प्रतिरोध, बहादुरी और शान्ति के प्रतीक हैं।

जबकि पुरुष साथियों से काले रंग के कपडे़ पहन कर आने की अपील की गई है जो उस दिन की घटना के प्रति दु:ख प्रकट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed