फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   program at sna

शास्त्रीय धुनों से गुलजार रहा एसएनए

Sun, 15 Dec 2013 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2013 10:04 AM IST
विज्ञापन
program at sna

मालकस, हमीर जैसे रागों में निबद्घ शास्त्रीय संगीत की दिलकश प्रस्तुतियां

विज्ञापन
शनिवार को संगीत नाटक अकादमी में हुईं।

जहां संगीत मिलन की ओर से ‘क्लासिकल वायस ऑफ इंडिया’ केफाइनल राउंड चल रहा था। पहले दिन 31 प्रतिभागियों ने अपने मधुर आवाज से सभागार को गुलजार किया।


संगीत मिलन संस्था की उपाध्यक्ष अरुंधति चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष संस्था की ओर से क्लासिकल वॉयस खोजी जाती है। इस बार अंतिम चरण के लिए चुने गए कुल 48 गायकों में से 45 ख्याल व 3 ध्रुपद गायक हैं।

जो दुर्गापुर, गुवाहाटी, जम्मू, चण्डीगढ़, अहमदाबाद आदि 13 शहरों से हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम चरण के पहले दिन 31 प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। शेष प्रतिभागियों की गायकी रविवार को जांची जाएगी।


निर्णायक मंडल में शामिल कोलकाता की मीना बनर्जी, लखनऊ के पं. शीतल प्रसाद मिश्र, बीएचयू के प्रो. रामशंकर सिंह, आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी कोलकाता के अनिरुद्घ भट्टाचार्य और संस्था के संस्थापक मिलन देवनाथ को अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed