लखनऊ में शिया पीजी कॉलेज के सामने मंगलवार देर शाम स्टंटबाजों ने निजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रिंस शोएब खान (47) को बाइक से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। वह जन्मदिन पर छोटी बेटी के लिए चॉकलेट लेने गए थे।
2 of 5
प्रो. प्रिंस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक हसनगंज धीरेंद्र कुशवाहा के मुताबिक त्रिवेणीनगर में दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले शोएब मंगलवार को छुट्टी पर घर आए थे। देर शाम वह शिया कॉलेज के पास बाइक खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी।
3 of 5
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
प्रिंस को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी हुमैरा, बेटी अक्सा और लायबा हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलेज के सामने अक्सर युवक बाइक से स्टंटबाजी करते हैं।
4 of 5
प्रो. प्रिंस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के वक्त भी कुछ युवक स्टंट कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने स्टंट की बात से इंकार किया है।
5 of 5
प्रो. प्रिंस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को था बेटी का जन्मदिन: मंगलवार को लायबा का जन्मदिन था। पि्रंस बेटी के लिए चॉकलेट लेने निकले थे। कॉलेज के पास बाइक खड़ी कर वह सड़क पार कर बेकरी में जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार रेस लगाते हुए पहुंचे और उन्हें टक्कर मार दी।