फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Professor ap tikku says microscopic examination before dental implant

डेंटल इंप्लांट से पहले जरूर कराएं माइक्रोस्कोपिक जांच, पूरे राज्य में सिर्फ केजीएमयू में है इलाज

Tue, 05 Feb 2019 11:10 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Professor ap tikku says microscopic examination before dental implant
फाइल फोटो
शहर व ग्रामीण इलाके में ज्यादातर दंत चिकित्सक मरीजों को इंप्लांट की सलाह देते हैं। यह काफी खर्चीला है। मगर केजीएमयू माइक्रोस्कोपिक डेंटिस्ट्री द्वारा उपचार करने वाला राज्य का एकमात्र अस्पताल है। 
विज्ञापन


यह जानकारी केजीएमयू के कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड इंडोडॉटिक्स के विभागाध्यक्ष प्रो. एपी टिक्कू ने दी। वह मंगलवार को दंत संकाय के डिपार्टमेंट ऑफ कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड इंडोडॉन्टिक्स विभाग की ओर से आयोजित एंडो कोलोक्यूयम कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि किसी भी दांत को निकाल कर इंप्लांट करने से पहले कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड इंडोडॉन्टिक्स के विशेषज्ञों की राय जरूर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि दांतों के इलाज को लेकर गंभीरता दिखाने की जरूरत है। नई तकनीक से दांतों का बेहतरीन इलाज संभव है। क्योंकि कई बीमारियों की वजह दांत को लेकर बरती गई लापरवाही होती है। 

उन्होंने कहा कि सुबह-शाम दांतों की सफाई करके हम पूरे शरीर को बीमरियों से बचा सकते हैं। कुलपति ने कहा कि प्रदेशभर से आए दंत चिकित्सक और केजीएमयू के छात्र कार्यशाला में बताई गई बातों को अपनाकर दंत चिकित्सा को नया आयाम देंगे। 

इटली से आए डॉ. अल्फ्रेडो इयांडोलो ने माइकोस्कोपिक डेंटिस्ट्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माइक्रोस्कोपिकजांच के जरिए हम दांतों की स्थिति की वास्तविक जानकारी जुटा सकते हैं। इस दौारन आईटीआरसी के निदेशक डॉ आलोक धवन, डॉ. प्रोमिला वर्मा, डॉ. राकेश कुमार यादव, डॉ. रमेश भारती आदि मौजूद रहे।

दांत की जांच कराएं, बीमारी से बचे
कोई भी चिकित्सक इंप्लांट लगाने की सलाह दे तो पहले माइक्रोस्कोपिक डेंटिस्ट्री द्वारा उपचार कराएं। इससे दांतों की स्थिति का पता चलता है। दांत कितना खराब है और फिलिंग किया जा सकता है या नहीं, इसका भी पता चल जाता है।

आमतौर पर लोग दांतों की सफाई और इलाज को लेकर गंभीरता नहीं दिखाते हैं, इससे कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। दांतों में किसी तरह की दिक्कत हो तो तत्काल चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। केजीएमयू में दांतों की जांच की ज्यादातर सुविधाएं उपलब्ध हैं।
- प्रो. अनिल चंद्रा, केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed