फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prof BS Bhadauria becomes the new DSW in Ambedkar University.

BBAU: अंबेडकर विश्वविद्यालय के नए डीएसडब्ल्यू बने प्रो नरेंद्र कुमार, प्रो बीएस भदौरिया को हटाया गया

Wed, 04 Dec 2024 03:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Dec 2024 03:00 PM IST
सार

लखनऊ स्थित बीबीएयू में प्रोफेसर बीएस भदौरिया को डीएसडब्ल्यू के पद से हटाकर उनकी जगह प्रोफेसर नरेंद्र कुमार को नया डीन स्टूडेंट वेलफेयर) नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Prof BS Bhadauria becomes the new DSW in Ambedkar University.
अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर नरेंद्र कुमार को नया डीएसडब्ल्यू (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रोफेसर बीएस भदौरिया को हटाकर ये जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इसके पहले विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. नील मणि प्रसाद (एनएमपी) वर्मा को भी पद से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि वह इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के ही प्रो. शिव कुमार द्विवेदी को नियमित कुलपति की नियुक्ति न होने तक कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


बीते छह महीने से प्रशासनिक अंर्तकलह से जूझ रहा बीबीएयू
बीबीएयू बीते छह माह से भी अधिक समय से प्रशासनिक अंर्तकलह से जूझ रहा है। इसकी वजह से छात्र-छात्राओं से लेकर प्रशासनिक स्तर तक के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कार्यवाहक कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा अपने निर्णयों को लेकर चर्चा में थे। जिसमें कुलसचिव के निलंबन से लेकर अन्य फैसले शामिल रहे हैं। इसके चलते उनकी किरकिरी भी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय के सचिव प्रवीर सिंह ने पत्र जारी करते हुए जानकारी दी कि भारत की राष्ट्रपति ने विवि की विजिटर होने की हैसियत से पर्यावरण विभाग के प्रो. एसके द्विवेदी को कार्यवाहक कुलपति पद पर नियुक्ति करने के प्रस्ताव को मंजूरी देती हैं। यह आदेश नियमित कुलपति की नियुक्ति होने अथवा उनकी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगा। मंत्रालय ने प्रो. द्विवेदी के चार्ज लिए जाने संबंधी जानकारी भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed