फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prof. Ajay Taneja Khwaja became the Vice Chancellor of Khwaja Moinuddin Chishti Language University.

Lucknow: प्रो. अजय तनेजा ख्वाजा बने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति

Thu, 24 Apr 2025 12:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Apr 2025 12:50 PM IST
सार

प्रोफेसर अजय तनेजा ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में राज्यपाल ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Prof. Ajay Taneja Khwaja became the Vice Chancellor of Khwaja Moinuddin Chishti Language University.
प्रो. अजय तनेजा - फोटो : amar ujala

विस्तार

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को तीन महीने के इंतजार के बाद नियमित कुलपति मिल गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में प्रतिकुलपति प्रो. अजय तनेजा को भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति पद की जिम्मेदारी दी गई है। कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को इसका आदेश जारी कर दिया। प्रो. तनेजा को पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक के लिए कुलपति पद की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


भाषा विश्वविद्यालय में कुलपति रहे प्रो. एनबी सिंह को 10 जनवरी को राजा महेंद्र प्रताप सिंह अलीगढ़ विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया था। इसके बाद से यहां कुलपति का पद रिक्त हो गया था। विश्वविद्यालय का कार्य प्रभावित न हो सके इसके लिए राज्यपाल की ओर से एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय को भाषा विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति की जिम्मेदारी दी गई थी। वर्तमान में वह ही विश्वविद्यालय का कार्यभार देख रहे हैं।
विज्ञापन


ये होंगी चुनौतियां: भाषा विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति माहरूख मिर्जा के समय हुई नियुक्तियों में धांधली और गड़बड़ियों पर कुलपति एनबी सिंह ने कार्रवाई करते हुए कई शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की थी। इसमें पूर्व कुलपति प्रो. मिर्जा भी शामिल हैं। इन सभी ने राहत के लिए उच्च न्यायालय में अपील की है। इसके अलावा दो शिक्षकों पर कार्रवाई के खिलाफ राजभवन से कार्यपरिषद की कार्रवाई को गलत ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया को मिलेगी गति: राज्य के ज्यादातर विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है लेकिन भाषा विश्वविद्यालय में अब तक प्रवेश के लिए आवेदन नहीं शुरू हो सके हैं। नियमित कुलपति के ज्वाइन करने के बाद इस बात की ज्यादा संभावना जताई जा रही है जल्द ही यहां पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed