फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Production from unit number four due to technical fault Stalled

Lucknow News: तकनीकी खराबी से चार नंबर यूनिट से उत्पादन ठप

Mon, 07 Aug 2023 05:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Aug 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
Production from unit number four due to technical fault

Stalled
पहले से बंद तीनों यूनिटों से उत्पादन शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर चार रविवार की रात तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। इसके चलते 210 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप हो गया। शनिवार की रात बिजली की मांग कम होने की वजह से बंद की गई तीनों यूनिटें चालू कर दी गई हैं।
एनटीपीसी परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इसमें यूनिट एक, दो, तीन, चार व पांच 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है, जबकि छठवीं यूनिट से 500 मेगावाट बिजली बनती है। बिजली की मांग कम होने के चलते शनिवार की रात यूनिट एक, दो व छह को बंद कर दिया गया था। इससे परियोजना में 920 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया था। रविवार की रात परियोजना की 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली चौथी यूनिट में खराबी आ गई। इसके चलते यूनिट बंद हो गई।
विज्ञापन

यूनिट बंद होते ही परियोजना में बिजली संकट पैदा होने के आसार बढ़ गए। उधर, बिजली की मांग भी बढ़ गई। इसके चलते अधिकारियों ने सोमवार की दोपहर बंद की गई तीनों यूनिटों को चालू करा दिया। इनसे बिजली उत्पादन भी शुरू हो गया है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया तकनीकी कमी के चलते यूनिट बंद हुई हैं, लेकिन पहले से बंद की गई तीनों यूनिटों को चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed