{"_id":"66ea2b52e0e3afaf87012cac","slug":"procession-taken-out-to-bid-farewell-to-ganpati-devotees-became-emotional-lucknow-news-c-13-1-lko1020-878469-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ढोल-नगाड़े की थाप पर शोभायात्रा निकाल दी गणपति को विदाई, भावुक हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ढोल-नगाड़े की थाप पर शोभायात्रा निकाल दी गणपति को विदाई, भावुक हुए भक्त
विज्ञापन
गणपति के विसर्जन में भावुक हुई महिला रोने लगी।
लखनऊ। गणपति स्थापना जैसी भव्यता बप्पा की विसर्जन यात्रा में भी दिखी। शहर में हर तरफ सुबह से लेकर शाम तक गणपति विसर्जन को निकले श्रद्धालुओं की मौजूदगी दिखती रही। शोभायात्रा का सिलसिला देर शाम तक चला।
गोमतीनगर के पत्रकारपुरम में गणेश उत्सव कमेटी की ओर से वाहनों पर सवार श्रद्धालु, डीजे की धुन पर गूंजते गणपति के भजनों और गणपति बप्पा मोरया... के जयकारे के साथ विसर्जन यात्रा झूलेलाल घाट के लिए रवाना हुई।
मनौतियों के राजा की शोभायात्रा में सुंदर झांकी, ढोल का दल, घोड़े, डीजे की धुन पर भजन सुनाते चल रहे थे कोलकाता से आए भजन गायक संजय शर्मा। भक्तों का उल्लास चरम पर रहा। वहीं अलीगंज में सिद्धेश्वरी सेवा कुटुंब समिति भी अपने बप्पा को लेकर झूलेलाल घाट पहुंची। शीरतंगज पीपल वाली गली में भंडारे के साथ गणपति विसर्जन किया गया।