{"_id":"6425da7f96bfd3d4d9070284","slug":"procession-taken-out-on-ram-navami-raebareli-news-c-13-1-157806-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, घर-घर गूंजीं राम स्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, घर-घर गूंजीं राम स्तुति
Fri, 31 Mar 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में बृहस्पतिवार को रामनवमी पर शहर से लेकर कस्बों तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जयश्रीराम, वंदे मातरम की गूंज रही। मंदिरों में भक्तों ने भगवान राम की पूजा कर प्रसाद बांटा।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों की ओर से शहर क्षेत्र में सर्वेश्वर धाम हनुमान मंदिर जोशियाना पुल से भव्य श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। शहर का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा सर्वेश्वर धाम हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। व्यापारियों ने शोभायात्रा पर फूल बरसाए। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री देवेंद्र, मनोज द्विवेदी ने कहा कि हर साल भव्य तरीके से शोभायात्रा निकाली जाए। श्रीदेवी संपत मंडल आश्रम राधा कृष्ण मंदिर छोटी बाजार में भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग पाठ किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई।
कस्बे के महावीरन हनुमान मंदिर में सबसे पहले भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। इसके बाद शोभायात्रा निकली गई, जो महावीरन से होते हुए साकेत नगर चौराहा पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा कटरा बाजार, जिल्ला बाजार, मेन चौराहा, माता मिढुरिन देवी धाम, रामसागर का भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक मुराईबाग कस्बे के पडवानाला से निकली शोभायात्रा मां गंगा के तट से होते हुए शेरेनदाजपुर, फतेहपुर मार्ग, कृष्णा नगर, शंकर नगर, आदर्श नगर, मियां टोला मोहल्ला होते हुए वापस मुराईबाग कस्बे में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक दीनशाह गौरा बाजार के शिव मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। डीजे पर भक्त खूब थिरके। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक रामनवमी पर तहसील आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर में रामचरित मानस का पाठ हुआ। बृहस्पतिवार को तहसीलदार अजय गुप्ता ने पूजा अर्चना कर अखंड पाठ का शुभारंभ किया। तहसीलदार ने बताया कि रामचरित मानस पाठ का समापन शुक्रवार को होगा। समापन के बाद हवन व भंडारा होगा।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक हनुमान मंदिर पर रामनवमी के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ हुआ। राहगीरों को शरबत पिलाया गया। डीह के गलथरेश्वर मंदिर से सचिन सिंह और सूरज सिंह की अगुवाई में बाइक रैली निकाली। बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम बरात निकाली। राम बरात संजय नगर से निकलकर रायबरेली रोड, बानगी मंडी, कायस्थन टोला, बंडन टोला, दुर्गन टोला आदि मोहल्लों मेंं घूमी।