फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Procession-e-Madhe Sahaba and Procession-e-Mohammadi will be taken out today.

Lucknow News: आज निकलेगा जुलूस-ए-मदहे सहाबा व जुलूस-ए-मोहम्मदी

Mon, 16 Sep 2024 06:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Procession-e-Madhe Sahaba and Procession-e-Mohammadi will be taken out today.
लखनऊ। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की यौम-ए-पैदाइश पर सोमवार को जुलूस-ए-मदहे सहाबा और जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के साथ निकाला जाएगा।
विज्ञापन


जुलूस-ए-मदहे सहाबा ऐतिहासिक झंडेवाला पार्क अमीनाबाद से अपने रिवायती अंदाज में सुबह नौ बजे निकलेगा। 200 से ज्यादा अंजुमने अपने झंडों और बैनरों के साथ शामिल होंगी। जुलूस अपने तय रास्तों से होता हुआ ऐशबाग ईदगाह पहुंचकर संपन्न होगा। जुलूस-ए-मोहम्मदी दरगाह हजरत मख्दूम शाहमीना शाह से दोपहर 12.30 बजे निकाला जाएगा। जुलूस मंडी क्रॉसिंग होते हुए ज्योतिबा पार्क पहुंचकर जलसे में तब्दील हो जाएगा।

मजलिस ताहफ्फुजे नामूसे सहाबा के बैनर तले जुलूस-ए-मदहे सहाबा सुबह 9 बजे झंडेवाला पार्क से रवाना होगा। इससे पहले मौलाना अब्दुल अजीम फारूकी परचम कुशाई (झंडारोहण) की रस्म अदा करेंगे। इसके बाद महबूबगंज की अंजुमन गुलजारे मदीना तराना-ए-परचम पढ़कर जुलूस को रवाना करेगी। जुलूस में भदेवां की अंजुमन फारूकिया सबसे आगे चलेगी। दूसरे नम्बर पर पाटानाला की अंजुमन कयामुस्सलात अपने झंडे का साथ चलेगी। इस दौरान सभी अंजुमने नात व मनकबत पढ़ती हुई चलेगी।
विज्ञापन


जुलूस अमीनाबाद से चलकर मौलवीगंज, रकाबगंज, नक्खास, बिल्लौचपुरा, हैदरगंज से मुड़कर ऐशबाग ईदगाह पहुंचेगा। यहां पर ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अध्यक्षता में जलसे का आयोजन होगा। वहीं ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन की ओर से शाहमीना शाह दरगाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी दोपहर 12.30 बजे अकीदत से निकलेगा। इससे पहले दरगाह पर जलसे का आयोजन होगा। इसमें मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली खिताब करेंगे। जुलूस हजरत मख्दूम शाहमीना शाह दरगाह से निकल कर मंडी क्रासिंग होते हुये ज्योतिबा पार्क पहुंच कर जलसे में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed