{"_id":"5d6df0308ebc3e93ab3b693e","slug":"process-of-recruitment-in-up-s-universities-clear-100-point-rooster-applied","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में भर्तियों का रास्ता साफ, यूपी में 100 प्वाइंट रोस्टर लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में भर्तियों का रास्ता साफ, यूपी में 100 प्वाइंट रोस्टर लागू
Tue, 03 Sep 2019 10:17 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
lucknow university
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 100 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू करने का शासनादेश सोमवार रात जारी कर दिया। इससे विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षिक पदों पर भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है। अब भर्तियों में आरक्षण के लिए विश्वविद्यालय को इकाई माना जाएगा, न कि विभाग को। भर्तियों में सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
प्रदेश में 30 नवंबर 2015 से 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती के लिए विभाग, जबकि प्रोफेसर की भर्ती के लिए विषय को इकाई मानकर आरक्षण निर्धारित किया गया था। 13 प्वाइंट रोस्टर के खिलाफ देशभर में विरोध हुआ तो केंद्र ने 100 प्वांइट रोस्टर लागू करने का फैसला किया था। यह सीधी भर्तियों पर लागू होगा। सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव आर. रमेश कुमार ने इसका आदेश जारी कर दिया।
भर्ती में आरक्षण
अनुसूचित जाति को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 2 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत।
खास बात
100 प्वाइंट रोस्टर के लिए विभागों के नाम को हिन्दी वर्णमाला के वर्णानुक्रम में लागू किया जाएगा।

Trending Videos
एक साल से अटकी थीं भर्तियां
100 प्वाइंट रोस्टर के इंतजार में एक वर्ष से 18 राज्य विश्वविद्यालयों और 331 सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में शैक्षिक पदों पर भर्तियां अटकी हुई थीं। राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों के 1050 से अधिक पद जबकि सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 5375 से अधिक पद रिक्त हैं।