{"_id":"5f7953378ebc3e9b9774ff30","slug":"process-of-new-recruitments-on-three-lakh-vacant-posts-started-says-cm-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख पदों पर नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू, विभिन्न विभागों ने रिक्त पदों का ब्योरा शासन को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख पदों पर नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू, विभिन्न विभागों ने रिक्त पदों का ब्योरा शासन को भेजा
Sun, 04 Oct 2020 10:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार ने करीब तीन लाख पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू करा दी है। विभिन्न विभागों ने समूह क, ख, ग व घ के डेढ़ लाख से ज्यादा रिक्तियों का ब्योरा तैयार करके शासन को भेज दिया है। शेष रिक्तियों की सूचना भी जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में करीब 81 हजार और पुलिस में 16,626 पदों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके अलावा सीधी भर्ती के करीब 1.20 लाख व पदोन्नति के 31 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द से जल्द नियुक्तियां करने की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में आधारभूत प्रशिक्षण के बाद परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षकों व सहायक अभियोजन अधिकारियों के दीक्षांत समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए तीन लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दिए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों से रिक्तियों का ब्योरा ले लिया गया है। रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध में विभिन्न चयन आयोगों एवं बोर्डों के अध्यक्षों के साथ बैठक करके प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने को कहा गया है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बीते साढ़े तीन वर्षों में पारदर्शिता व शुचिता के साथ तीन लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई गई हैं।

छह माह में नियुक्ति पत्र
सीएम ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चयन प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने के छह माह के भीतर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएं। उन्होंने बताया कि 2017 से अब तक पुलिस में रिक्त पदों पर 1 लाख 37 हजार 253 भर्तियां की गईं, जो वर्ष 2007 से 2017 तक की गई भर्तियों से कई गुना ज्यादा हैं।
सीधी भर्ती के 1.2 लाख, पदोन्नति के 31 हजार पदों का ब्योरा
वर्ग सीधी भर्ती पदोन्नति
समूह क 808 1738
समूह ख 5187 3932
समूह ग 75,725 23,659
समूह घ 37,888 2148
सीधी भर्ती के 1.2 लाख, पदोन्नति के 31 हजार पदों का ब्योरा
वर्ग सीधी भर्ती पदोन्नति
समूह क 808 1738
समूह ख 5187 3932
समूह ग 75,725 23,659
समूह घ 37,888 2148
22,840 पदों के प्रस्ताव लंबित, 3311 नए प्रस्ताव भेजे
विभिन्न चयन आयोगों में विभागों की ओर से 22,840 पदों पर भर्ती के लिए भेजे गए प्रस्ताव (अधियाचन) अभी लंबित पड़े हैं। वहीं, एक अप्रैल 2020 के बाद भेजे गए 3311 पदों पर भर्ती की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। सरकार ने पहले से लंबित व अप्रैल के बाद भेजे गए प्रस्तावों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।