फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Process for Sub inspector recruitment delayed.

पांच हजार दरोगाओं की भर्ती प्रक्रिया फिलहाल टली, नियमावली में संशोधन के बाद जारी होगा विज्ञापन

Wed, 11 Dec 2019 12:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Dec 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Process for Sub inspector recruitment delayed.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में सब इंस्पेक्टर के 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। न्यायालय की ओर से तय की गई गाइडलाइन के अनुसार उप निरीक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन होना है। ऐसे में आगामी मार्च से पहले इस भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी होने की संभावना नजर नहीं आ रही।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुरानी प्रक्रिया में लिखित परीक्षा की मार्किंग को लेकर कुछ संशय था। 2016 दरोगा भर्ती प्रक्रिया में अंकों की गणना को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए थे और न्यायालय का रुख किया था।
विज्ञापन


न्यायालय का कहना था कि अंकों की गणना किस आधार पर होगी, इसका निर्धारण शासन करेगा। जबकि भर्ती नियमावली में यह अधिकार भर्ती बोर्ड को दिया गया है। न्यायालय के रुख के बाद नई भर्ती प्रक्रिया में कोई विवाद न हो, इसके लिए भर्ती नियमावली में ही संशोधन का निर्णय किया गया है। जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। कैबिनेट से नियमावली में संशोधन के बाद दरोगा भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा भेजना होगा भर्ती प्रस्ताव

सूत्रों के अनुसार डीजीपी मुख्यालय ने साल के शुरुआत में इस भर्ती से संबंधित अधियाचन (प्रस्ताव) भर्ती बोर्ड को भेजा था। इसी दौरान 2016 में हुई दरोगा भर्ती के कुछ अभ्यर्थी न्यायालय पहुंच गए। न्यायालय ने इसमें ‘मार्क’ तय करने को लेकर आदेश जारी कर दिया।

इसके मद्देनजर भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती नियमावली में संशोधन का फैसला किया है। यह प्रक्रिया पूरी होने में कम से कम एक से डेढ़ महीने लगेंगे। डीजीपी मुख्यालय को नए वर्ष में नए सिरे से अधियाचन भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed