कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसें चलवाने की अनुमति देने पर प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी को कहा धन्यवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कांग्रेस के खर्चे पर प्रवासी मजदूरों व कामगारों के लिए 1000 बसें चलाने की अनुमति देने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महामारी के समय इंसान की जिंदगी बचाना, गरीबों की रक्षा करना व उनकी गरिमा की हिफाजत करना हमारा नैतिक दायित्व और अधिकार है। कांग्रेस इस कठिन समय में अपनी पूरी क्षमता और सेवाव्रत के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है। ये बसें हमारी सेवा का विस्तार हैं।
हमें उत्तर प्रदेश में पैदल चलते हुए हजारों भाई-बहनों की मदद करने के लिए, कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए आपको धन्यवाद।
आपको उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से मैं आश्वस्त करती हूं कि हम सकारात्मक भाव से महामारी और उसके चलते लॉकडाउन की वजह से पीड़ित उत्तर प्रदेश के अपने भाई-बहनों के साथ इस संकट का सामना करने के लिए खड़े रहेंगे।
.@myogiadityanath जी महामारी के समय इंसान की जिंदगी को बचाना, गरीबों की रक्षा करना, उनकी गरिमा की हिफाजत करना हमारा नैतिक दायित्व और अधिकार है।
कांग्रेस इस कठिन समय में अपनी पूरी क्षमता और सेवाव्रत के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है।
ये बसें हमारी सेवा का विस्तार हैं। 1/3 — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 18, 2020
..हमें उप्र में पैदल चलते हुए हजारों भाई-बहनों की मदद करने के लिए, कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए आपको धन्यवाद।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 18, 2020
आपको उप्र कांग्रेस की तरफ से मैं आश्वस्त करती हूँ कि हम सकारात्मक भाव से महामारी और उसके चलते लॉकडाउन की वजह से पीड़ित उप्र के..2/3
.. अपने भाई-बहनो के साथ इस संकट का सामना करने के लिए खड़े रहेंगे। 3/3
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 18, 2020
बता दें कि बसें चलवाने की लिए कांग्रेस द्वारा अनुमति मांगने पर योगी सरकार ने पार्टी से बसों व चालक-परिचालकों की लिस्ट मांगी थी।