फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka visits UP soon, will participate in Nyaya Panchayat level meetings in all zones

प्रियंका का यूपी दौरा जल्द, सभी जोन में न्याय पंचायत स्तर की बैठकों में लेंगी हिस्सा

Tue, 05 Jan 2021 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Priyanka visits UP soon, will participate in Nyaya Panchayat level meetings in all zones
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस इन दिनों महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरों की तैयारी में जुटी है। प्रियंका प्रदेश के सभी 6 सांगठनिक जोनों में न्याय पंचायत स्तर की बैठकों में हिस्सा लेंगी। हालांकि, अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी होना बाकी है।
विज्ञापन


कांग्रेस की कोशिश है कि पंचायत चुनावों से पहले प्रत्येक ग्राम पंचायत व न्याय पंचायत स्तर पर पार्टी कमेटियां काम करना शुरू कर दें। कांग्रेस का मानना है कि इसका फायदा पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिलेगा। पार्टी के संगठन सचिव अनिल यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ये बैठकें 25 जनवरी तक पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन


 हाल ही में पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। साथ ही ग्राम पंचायत और न्याय पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन का काम भी संजीदगी से किया जा रहा है। कांग्रेस ने संगठन के लिहाज से उत्तर प्रदेश को 6 जोनों पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और अवध आदि 6 जोनों में बांटा है। इन जोनों की न्याय पंचायतों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed