फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka said: I am proud of Indira Gandhi, who broke Pakistan and created Bangladesh

प्रियंका बोलीं: गर्व है इंदिरा गांधी पर, जिन्होंने पाकिस्तान तोड़कर बांग्लादेश बनाया, नाज है राजीव की शहादत पर

Thu, 09 May 2024 09:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 09 May 2024 09:23 PM IST
सार

Priyanka Gandhi: रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे इंदिरा गांधी पर गर्व है। उन्होंने भाजपा से कई गंभीर सवाल भी किए। 

विज्ञापन
Priyanka said: I am proud of Indira Gandhi, who broke Pakistan and created Bangladesh
चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को भी भाई राहुल गांधी के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान प्रियंका ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। शहीद स्मारक पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के परिवार के शहीदों के नाम पर वोट मांगने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि भाजपा चाहती है कि मैं चुप रहूं। शर्मिदा हो जाऊं। मैं क्या चुप रहूं। इनको गाली देने दूं। मुझे अपने परिवार पर गर्व है। मुझे गर्व इंदिरा गांधी पर है, जिन्होंने पाकिस्तान तोड़कर बांग्लादेश बनाया और देश के लिए शहादत दी। मुझे गर्व है राजीव जी पर, जिन्होंने देश के लिए शहादत दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अदाणी, अंबानी का नाम राहुल गांधी ने लेना बंद कर दिया है के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि यह बात बिल्कुल गलत है। राहुल रोज उनका नाम ले रहे हैं। कांग्रेसी मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि मोदी जी को उसे पढ़ना चाहिए। प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी के उस सवाल का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ रही है। प्रियंका ने कहा कि यह बात बिल्कुल गलत है। हम तो महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के उस बयान का भी प्रियंका ने खंडन किया, जिसमें कहा गया कि कांग्रेस आई तो राम मंदिर पर ताला लटक जाएगा। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत बार कहा है कि जो भी निर्णय आएगा, उसका पालन करेंगे और ऐसा कर भी रहे हैं। राम मंदिर पर ताला लगाने की बात झूठी है।
विज्ञापन


कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट दिए जाने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लिए महिला सम्मान चुनावी जुमला है। महिला पहलवान जब मेडल लेकर आती हैं तो मोदी जी उनके साथ चाय पीते हैं। अब जब महिलाएं धरना दे रही हैं तो वो बृजभूषण के बेटे को अपनी पार्टी का प्रत्याशी बना रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कलसहा और खागीपुर सड़वा गांव में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह इन मुद्दों का समय नहीं
देश में मुस्लिम आबादी बढ़ने और हिंदू आबादी घटने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि यह समय इन मुद्दों का नहीं है। भाजपा वाले जानबूझकर इन मुद्दों को उठाते हैं। चुनाव के समय जनता से ताल्लुक वाले मुद्दे जैसे बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं और किसानों की बेहतरी वाले मुद्दे उठा जाएं, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं कर रही है।


मोदी जैसी बात कर रहे हैं, वैसी बात किसी ने नहीं की
उतरपारा में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी बात कर रहे हैं, वैसी बात अभी तक देश में किसी प्रधानमंत्री और महापुरुष ने नहीं की। वह जनता के बीच भ्रम फैलाकर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। जनता अब भाजपा की असलियत समझ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed