फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Murder Case: Wife dies in hotel in Thailand husband Dr. Ashish reaches High Court to avoid arrest

Priyanka Murder Case: थाईलैंड के होटल में पत्नी की मौत, गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा पति डॉ. आशीष

Sat, 18 Jan 2025 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 03:00 PM IST
सार

Priyanka Murder Case: थाईलैंड के होटल में पत्नी की मौत हो गई थी। मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए पति डॉ. आशीष ने हाईकोर्ट की शरण ली है। 

विज्ञापन
Priyanka Murder Case: Wife dies in hotel in Thailand husband Dr. Ashish reaches High Court to avoid arrest
थाईलैंड के होटल में लखनऊ के डॉक्टर की पत्नी की मौत। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

थाईलैंड के होटल में संदिग्ध हालात में लखनऊ की प्रियंका की मौत के मामले में पुलिस विधिक राय लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस को थाईलैंड से भेजे जाने वाले विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। थाईलैंड पुलिस ने दो माह में रिपोर्ट भेजने की बात कही है। उधर, गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रियंका के पति डॉ. आशीष ने हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए अर्जी दी है। न्यायालय ने पीजीआई पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


थाईलैंड और लखनऊ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर आने के बाद पुलिस भी संशय में है। थाईलैंड के डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियोपलमोनरी फेल होना बताया था। वहीं, लखनऊ में मौत का कारण स्पष्ट नहीं पाया गया। पुलिस दोनों ही रिपोर्ट पर विशेषज्ञों से राय लेगी। इसके अलावा फेफड़े को भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मंगाएगी पुलिस

पुलिस थाईलैंड के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मंगाएगी। माना जा रहा है कि इस मामले में विदेश मंत्रालय से भी सहयोग लिया जाएगा। इसके बाद आशीष के बयान के आधार पर वह जिन-जिन क्लबों में गया था वहां की फुटेज हासिल की जाएंगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि प्रियंका को शराब में कोई दवा तो मिलाकर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम में रहने वाली प्रियंका शर्मा (32) की थाईलैंड के एक होटल में रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। उनके डॉक्टर पति आशीष श्रीवास्तव उन्हें और बेटे प्रियांश को लेकर चार जनवरी को थाईलैंड गए थे। 

पुलिस कर रही जांच

सेक्टर 16 बी वृंदावन योजना में रहने वाले प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। आशीष ने उन्हें आठ जनवरी को तड़के तीन बजे फोन कर प्रियंका के बाथटब में डूबने से मौत की जानकारी दी थी। पीजीआई थाने की पुलिस डॉ. आशीष के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed