फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka gandhi writes latter to Yogi to deal with Corona she said Congress with up government

कोरोना से निपटने के लिए प्रियंका ने योगी को लिखा पत्र, बोलीं- कांग्रेस सरकार के साथ

Fri, 27 Mar 2020 03:11 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 27 Mar 2020 03:11 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी कोरोना वायरस की इस जंग में प्रदेश सरकार के साथ है। 

विज्ञापन
Priyanka gandhi writes latter to Yogi to deal with Corona she said Congress with up government
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस पार्टी कोरोना से लड़ाई में प्रदेश सरकार के साथ है। इस संबंध में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सरकार गरीबों व वंचितों तक मदद पहुंचाना सुनिश्चित करे। इसके लिए सरकार को हर जिले में कांग्रेस अपनी वालंटियर टीम देने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के लिए कांग्रेस पहले ही अपने कार्यकर्ताओं से अपील कर चुकी है। प्रियंका ने कहा, कोरोना की सर्वाधिक मार दिहाड़ी मजदूरों, ठेली चलाने वालों, निर्माण मजदूरों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों पर पड़ रही है। सरकार को इन लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यूपी से काफी संख्या लोग दूसरे राज्यों में काम करते हैं। कोरोना संकट के चलते वे मजदूर प्रदेश लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में फंसे हुए हैं। सरकार ऐसे लोगों का घर तक पहुंचना सुनिश्चित करे। अगर किन्हीं कारणों से यह संभव न हो पा रहा हो, तो स्कूल-कॉलेजों को खोलकर उन्हें सुरक्षा व संरक्षा दी जाए। दूसरे राज्यों में रहने वाले यूपी के मजदूरों के लिए हेल्पलाइन खोली जाए और उन्हें भरोसा दिलाया जाए कि राज्य सरकार उनके खाद्य सुरक्षा की गारंटी लेगी। वहीं, झुग्गी, बस्तियों, गरीबों व वंचितों तक अनाज व ईंधन पहुंचाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने पत्र में यह भी लिखा है कि कई जगहों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों के लिए आवश्यक किट उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसकी तत्काल व्यवस्था की जाए। नर्सों का अगर कहीं वेतन रुका है, तो उसे दिलवाया जाए। सफाई कर्मियों को एक माह का अग्रिम वेतन दिया जाए। उन्होंने किसानों को लेकर लिखा कि यह वक्त फसलों की कटाई का है। लिहाजा उपज की बिक्री की समुचित व्यवस्था की जाए।

यहां पढ़ें प्रियंका गांधी वाड्रा का सीएम योगी को लिखा पत्र...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed