फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi will take out women's march in Lucknow on International Women's Day Congress will give this big message

UP Chunav : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रियंका गांधी लखनऊ में निकालेंगी महिला मार्च, कांग्रेस का यह है प्लान

Mon, 07 Mar 2022 05:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Mar 2022 05:18 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में महिला मार्च निकाला जाएगा। मार्च की शुरुआत दोपहर 12 बजे से बेगम हजरत महल चौराहे से होगी। जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास मार्च खत्म होगा। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi will take out women's march in Lucknow on International Women's Day Congress will give this big message
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस की ओर से लखनऊ में महिला मार्च का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के नारे से महिला सशक्तिकरण पर जोर देने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इसका नेतृत्व करेंगी। 

विज्ञापन


यह जानकारी कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए लड़की हूं लड़ सकती हूं सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, बल्कि देश की नारी को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है। इसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं को मुख्य धारा में लाना है। उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत हुई और कांग्रेस ने चुनाव में 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को टिकट देने के वादे को पूरा किया है। इस अभियान में पूरे देश से कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। 
विज्ञापन


बेगम हजरत महल चौराहे से शुरू होगा मार्च
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मार्च की शुरुआत दोपहर 12 बजे से बेगम हजरत महल चौराहे से होगी। यह शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए ऊदा देवी चौराहे से निकलते हुए, जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास खत्म होगा। इस दौरान उन्होंने ऊदा देवी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed