फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi vadra talks to party leaders over corona situation in Uttar Pradesh.

कोरोना पर चर्चा: प्रियंका गांधी बोलीं- अस्पतालों के बजाय श्मशान की क्षमता बढ़ा रही योगी सरकार

Wed, 14 Apr 2021 04:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Apr 2021 04:34 PM IST
सार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी में कोरोना से भयावह हालात हो गए हैं। अमानवीयता चरम पर है। योगी सरकार हालात को संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi vadra talks to party leaders over corona situation in Uttar Pradesh.
कांग्रेस नेताओं संग चर्चा करतीं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लगातार भयावह हो रही कोरोना संक्रमण की स्थितियों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी कांग्रेस के नेताओं व पदाधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनता की मदद करने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना से भयावह हालात हो गए हैं। अमानवीयता चरम पर है। योगी सरकार हालात को संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। सरकार अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने की जगह श्मशान की क्षमता बढ़ा रही है।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, आरपीएन सिंह सहित दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने भी वीडियो कांफ्रेंस में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 5 मार्च को ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed