किसान खून के आंसू रो रहे और कुछ लोग राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं: बहराइच में प्रियंका गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की आवाज सुनना मेरे लिए राष्ट्रवाद है। किसान खून के आंसू रो रहे हैं और ऐसे में कुछ लोग राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं। भारत का संविधान खतरे में है। मुस्लिम असुरक्षित हैं। यह बात कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कही।
वह बहराइच के नानपारा में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर उन्होंने केंद्र सरकार को जमकर घेरा और मोदी की नीतियों पर जमकर बरसीं।
प्रियंका गांधी रविवार को नानपारा पहुंची। सआदत इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा स्थल पर उनका हेलीकाप्टर उतरा। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान, नौजवान, कर्मचारी, व्यापारी व महिलाएं, सभी वर्ग के लोग समस्याओं से ग्रस्त हैं। लेकिन केंद्र की सरकार को लोगों की समस्याओं से मतलब नहीं है। वह लोगों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं।
दलित व अल्पसंख्यकों पर मोदी सरकार में हुआ अत्याचार
उन्होंने मोदी सरकार की किसान सम्मान योजना की खिंचाई करते हुए कहा कि यह किसानों का सम्मान नहीं बल्कि अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ गिने चुने उद्योगपतियों को बढ़ावा नहीं चाहती, हर गरीब को खुशहाल देखना चाहती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों का 10 हजार करोड़ रुपये बकाया है। किसान खून के आंसू रो रहा है। भाजपा की सरकार में दलित व अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हुआ है। इसके लिए सभी को मिलकर आवाज उठानी होगी।
भीड़ में महिलाओं के बीच पहुंची प्रियंका
जनसभा में मंच से उतरकर प्रियंका गांधी भीड़ में सीधे महिलाओं के बीच पहुंच गईं। इससे उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवानों के पसीने छूट गए। प्रियंका गांधी ने महिलाओं से मुलाकात कर हेलीकॉप्टर का रुख किया।