फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi vadra campaigns in bahraich.

किसान खून के आंसू रो रहे और कुछ लोग राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं: बहराइच में प्रियंका गांधी

Sun, 28 Apr 2019 08:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Apr 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi vadra campaigns in bahraich.
- फोटो : amar ujala

जनता की आवाज सुनना मेरे लिए राष्ट्रवाद है। किसान खून के आंसू रो रहे हैं और ऐसे में कुछ लोग राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं। भारत का संविधान खतरे में है। मुस्लिम असुरक्षित हैं। यह बात कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कही।

विज्ञापन


वह बहराइच के नानपारा में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर उन्होंने केंद्र सरकार को जमकर घेरा और मोदी की नीतियों पर जमकर बरसीं।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी रविवार को नानपारा पहुंची। सआदत इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा स्थल पर उनका हेलीकाप्टर उतरा। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान, नौजवान, कर्मचारी, व्यापारी व महिलाएं, सभी वर्ग के लोग समस्याओं से ग्रस्त हैं। लेकिन केंद्र की सरकार को लोगों की समस्याओं से मतलब नहीं है। वह लोगों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलित व अल्पसंख्यकों पर मोदी सरकार में हुआ अत्याचार

उन्होंने मोदी सरकार की किसान सम्मान योजना की खिंचाई करते हुए कहा कि यह किसानों का सम्मान नहीं बल्कि अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ गिने चुने उद्योगपतियों को बढ़ावा नहीं चाहती, हर गरीब को खुशहाल देखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों का 10 हजार करोड़ रुपये बकाया है। किसान खून के आंसू रो रहा है। भाजपा की सरकार में दलित व अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हुआ है। इसके लिए सभी को मिलकर आवाज उठानी होगी।

भीड़ में महिलाओं के बीच पहुंची प्रियंका
जनसभा में मंच से उतरकर प्रियंका गांधी भीड़ में सीधे महिलाओं के बीच पहुंच गईं। इससे उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवानों के पसीने छूट गए। प्रियंका गांधी ने महिलाओं से मुलाकात कर हेलीकॉप्टर का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed