फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi Vadra addresses congress activists in Lucknow.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद: प्रियंका गांधी बोलीं- छह महीने जान लड़ा दो, नतीजा मिलेगा

Sat, 17 Jul 2021 06:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Jul 2021 06:44 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें चुनाव तक लगातार काम करने की नसीहत दी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra addresses congress activists in Lucknow.
महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। छह महीने जी-जान लड़ाकर काम करें 2022 के चुनाव में हमें अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद से कांग्रेस के लोगों ने ही यूपी की जनता के सवाल उठाए हैं। जनता की मदद की है। कोरोना काल में खुद की परवाह किए बिना कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के लिए काम करता रहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हमारा संगठन न्याय पंचायत स्तर तक पहुंच चुका है। इसे ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह डेढ़ साल की मेहनत का ही नतीजा है कि इतनी बड़ी संख्या में आप लोग यहां इकट्ठा हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज अगर कांग्रेस के संगठन में नई ऊर्जा आई है तो आप लेकर आए हैं। चुनाव तक हम लगातार काम करेंगे और नतीजों से लोगों को आश्चर्यचकित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले शनिवार को प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक गईं। वहां प्रियंका ने समाजवादी पार्टी की उस महिला उम्मीदवार से भेंट की जिनके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अभद्रता की गई थी। हालांकि सपा नेता क्रांति सिंह ने कहा कि उन्हें या उनकी प्रत्याशी को प्रियंका के आने की कोई सूचना नहीं थी। रात में पुलिस द्वारा जानकारी दी गई थी। वहीं, प्रियंका ने महिला से भेंट कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और कहा कि वो चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगी और जहां-जहां हिंसा हुई है वहां के ब्लॉक प्रमुख चुनाव को रद्द करने की मांग करेंगी।


प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आठ जुलाई को ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान महिला प्रत्याशी से बदसलूकी की जाती है और पुलिस खड़ी-खड़ी देखती रहती है। उन्होंने कहा कि जिस अकेले सीओ ने पीड़ितों को बचाने की कोशिश की सरकार ने उसे ही निलंबित कर दिया। बाकी अधिकारी जो खड़े थे उनको कुछ नहीं किया। लखीमपुर खीरी के दौरे के बाद प्रियंका वापस लखनऊ लौट आईं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed