फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi talks to people in raebareli to make party strong.

रायबरेली: पारिवारिक विरासत बचाने के लिए चिंतित दिखीं प्रियंका गांधी, अपनों के बीच छलका दर्द

Mon, 13 Sep 2021 11:07 AM IST
ishwar ashish धर्मेश त्रिवेदी, अमर उजाला, रायबरेली
धर्मेश त्रिवेदी, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Sep 2021 11:07 AM IST
सार

प्रियंका वाड्रा ने रायबरेली दौरे पर लोगों से मुलाकात की और उनकी बातें सुनी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुझे घर के लोगों की निष्ठा पर संदेह नहीं है, आप लोगों का समर्पण चाहिए।

विज्ञापन
priyanka gandhi talks to people in raebareli to make party strong.
भुएमऊ गेस्ट हाउस में लोगों से मिलतीं प्रियंका वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचीं प्रियंका वाड्रा के चेहरे पर न सिर्फ पारिवारिक विरासत बचाने की चिंता दिखी, बल्कि अपनों के बीच उनका दर्द भी छलका। उन्होंने कहा कि रायबरेली और अमेठी उनका घर है। घर के लोगों की निष्ठा पर उन्हें कोई संदेह नहीं है। मुझे बस आप सबका समर्पण चाहिए। रायबरेली और अमेठी के लोगों का उन्होंने आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों जिलों की 10 सीटों पर हम जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंके।

विज्ञापन


भुएमऊ गेस्ट हाउस में रविवार को दो घंटे तक चली बैठक में रायबरेली और अमेठी के पदाधिकारियों  से प्रियंका ने मुलाकात करके पार्टी की जमीनी हकीकत परखी तो उनका दर्द भी उनके सामने छलक पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने एक बार फिर दोनों जिलों को अपना घर बताया। दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यों का जिक्र किया। साथ ही लोगों से कहा कि उनकी निष्ठा में कोई कमी नहीं है। बस इस बार उन्हें दोनों जिलों की जनता का समर्पण चाहिए। प्रियंका का इशारा साफ है कि उन्हें जरूर पूरे यूपी की कमान दी गई है, लेकिन रायबरेली और अमेठी उनकी पारिवारिक विरासत रही है। चुनाव में पूरी दमखम के साथ इस विरासत को बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमें 16 हफ्ते 24 घंटे का समय दीजिए

बैठक के दौरान प्रियंका वाड्रा ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि आप सब हमें 16 हफ्ते में 24 घंटे का समय दीजिए फिर देखिए संगठन कितना मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी एक यात्रा निकालेगी और लोगों से सवाल करेगी कि आप कांग्रेस को वोट क्यों देना चाहते हैं।

पुराने पदाधिकारियों को मिलेगी तरजीह
बैठक के दौरान पुराने पदाधिकारियों को तरजीह न दिए जाने का मुद्दा भी उठा। इस पर प्रियंका ने सफाई दी कि पार्टी में पुराने पदाधिकारियों को भी उच्च स्थान दिया जाएगा। उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। पुराने पदाधिकारी युवा पदाधिकारियों को राजनीति के गुर सिखाएं और संगठन की बेहतरी के लिए काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed