{"_id":"5c617671bdec224a620fe628","slug":"priyanka-gandhi-s-programme-for-next-three-days-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगले तीन दिनों तक लखनऊ में ही रहेंगी प्रियंका गांधी, ये है पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले तीन दिनों तक लखनऊ में ही रहेंगी प्रियंका गांधी, ये है पूरा कार्यक्रम
Mon, 11 Feb 2019 06:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Feb 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका वाड्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में रोड शो के जरिए यूपी की सियासत में धमाकेदार इंट्री करने के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के काम में लग जाएंगी। वह अगले तीन दिनों तक लखनऊ में रुक कर लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेताओं से चर्चा करेंगी और आगे की रणनीति बनाएंगी।
विज्ञापन
रोड शो के बाद कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि मैंने यूपी में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने के लिए प्रियंका और ज्योतिरादित्य को जिम्मेदारी दी है। राहुल गांधी ने कहा कि हम अखिलेश यादव व मायावती का सम्मान करते हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त समर्थन मिला। नेता व कार्यकर्ता सभी जोश में नजर आए। प्रियंका गांधी ने भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और उनके स्वागत का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक का रोड शो करीब पांच घंटे में पूरा हुआ। रोड शो के दौरान बस पर प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया, अन्नू टंडन, राजीव शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
ये है प्रियंका गांधी का पूरा कार्यक्रम
प्रियंका गांधी 12 फरवरी को मोहनलालगंज और उन्नाव के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। वहीं, दोपहर बाद वाराणसी, गोरखपुर, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।
13 व 14 फरवरी को ये है कार्यक्रम
13 फरवरी को प्रियंका बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोंडा और बस्ती के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।
14 फरवरी को प्रियंका गांधी सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मिर्जापुर, भदोही, अंबेडकरनगर, बलिया और मिश्रिख के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
14 फरवरी को प्रियंका गांधी सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मिर्जापुर, भदोही, अंबेडकरनगर, बलिया और मिश्रिख के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।