{"_id":"5c63f541bdec220c0c321f33","slug":"priyanka-gandhi-meets-to-employees-demanding-for-old-pension-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली पर प्रियंका ने दिलाया भरोसा, कहा- घोषणा पत्र में शामिल होगा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली पर प्रियंका ने दिलाया भरोसा, कहा- घोषणा पत्र में शामिल होगा मुद्दा
Wed, 13 Feb 2019 04:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Feb 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बैठक कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुलाकात में उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। कर्मचारियों के अनुसार, प्रियंका ने मामले पर सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि 40 साल तक सेवा करने के बाद भी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस बारे में पत्र लिखकर कांग्रेस घोषणा पत्र समिति को भिजवाया।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले काफी वक्त से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला। कर्मचारियों ने हड़ताल भी की लेकिन इसका भी कोई नतीजा नहीं मिला। जिस पर प्रतिनिधिमंडल ने अब प्रियंका गांधी से मुलाकात की।
विज्ञापन
आपको बता दें कि देश में करीब 60 लाख पेंशनभोगी कर्मचारी हैं, यूपी में जिनकी संख्या करीब 13 लाख है।
वहीं, कांग्रेस महासचिव ने दूसरे चरण की बैठक कर रही हैं। बुधवार को वह अंबेडकरनगर, फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बांसगांव, गोंडा, बहराइच, पडरौना, सलेमपुर के कार्यकर्ता व नेताओं से मुलाकात की। बुधवार को मीडियाकर्मियों के कांग्रेस मुख्यालय के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई क्योंकि कल कुछ मीडियाकर्मियों के मुख्यालय में शराब पीकर हंगामा करने की शिकायत मिली थी।