{"_id":"5e64c2348ebc3eebac5f1a7e","slug":"priyanka-gandhi-comments-up-government-think-they-are-above-constitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAA: उपद्रवियों के पोस्टर लगाने पर प्रियंका गांधी बोलीं, खुद को संविधान से ऊपर समझती है योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA: उपद्रवियों के पोस्टर लगाने पर प्रियंका गांधी बोलीं, खुद को संविधान से ऊपर समझती है योगी सरकार
Sun, 08 Mar 2020 03:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Mar 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : twitter
राजधानी लखनऊ में जगह-जगह उपद्रवियों से वसूली के पोस्टर व उनकी तस्वीरें लगाए जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार का रवैया ऐसा है कि सरकार के मुखिया और उनके नक्शे कदम पर चलने वाले अधिकारी खुद को बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ऊपर समझने लगे हैं। उच्च न्यायालय ने सरकार को बताया है कि आप संविधान से ऊपर नहीं हो। आपकी जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
बता दें कि लखनऊ में 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपियों की फोटो सड़क किनारे लगाए जाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
मामले पर मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने लखनऊ के जिलाधिकारी और डिवीजनल पुलिस कमिश्नर को तलब कर जवाब मांगा है।