प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, 'यूपी में सबसे ज्यादा बच्चों के साथ अपराध'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को उन्होंने अमर उजाला की खबर को ट्वीट करते हुए यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने उन्नाव में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि यूपी की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं।
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वो नहीं रही। आखिर कब तक ऐसे चलेगा।
यूपी की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 11, 2020
क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वो नहीं रही।
आखिर कब तक ऐसे चलेगा।https://t.co/vgtxmixmSn
घटना उन्नाव जिले के बिहार थाना इलाके के एक गांव की है। यहां कक्षा पांच में पढ़ने वाली नौ साल की बच्ची से मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया।
बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी उसे गांव के बाहर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गया। ग्रामीणों ने मासूम को बेहोश की हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को पाटन पीएससी पहुंचाया।
बेहोश बच्ची की हालत नाजुक देख पीएससी डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। बिहार पुलिस ने बाबा और भाई के साथ बच्ची को एंबुलेंस से महिला जिला अस्पताल भेज दिया।
उसके बाद महिला अस्पताल की डॉक्टर ने बच्ची की हालत नाजुक देख उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर शाम बच्ची ने हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।