फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi attacks yogi government on law and order by retweeting amar ujala news

प्रियंका का योगी सरकार पर तीखा हमला, अमर उजाला की खबर से सामने रखी सच्चाई

Tue, 24 Sep 2019 05:42 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 24 Sep 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi attacks yogi government on law and order by retweeting amar ujala news
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को उन्होंने अमर उजाला की खबर को रिट्वीट करते हुए सरकार को प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर घेरा। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए। भाजपा सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएं और महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं। प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : 22 दिनों में 12 गोलीकांड.. चार हत्याएं: ताबड़तोड़ वारदातों से पुलिस के इकबाल पर उठे गंभीर सवाल

अमर उजाला में सोमवार को "22 दिनों में 12 गोलीकांड.. चार हत्याएं: ताबड़तोड़ वारदातों से पुलिस के इकबाल पर उठे गंभीर सवाल" शीर्षक से खबर छपी थी। इसमें बताया गया था कि सितंबर में हर दूसरे दिन गोलियां तड़तड़ाईं। लखनऊ में अवैध और लाइसेंसी असलहों से गोलियों की तड़तड़ाहट आम बात हो चली है लेकिन सितंबर में तो सारी हदें पार हो गईं। बेखौफ बदमाश और दुस्साहसी लोग अवैध या लाइसेंसी असलहों से खुलेआम गोलियां बरसा रहे हैं और पुलिस है कि खामोश बैठी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed