{"_id":"6644851fc26c11f8c7060f9f","slug":"priyanka-gandhi-addressed-a-jansabha-in-unchahar-raebareli-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: प्रियंका गांधी बोलीं- कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा कानून दिया, इसलिए जनता को मिल रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: प्रियंका गांधी बोलीं- कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा कानून दिया, इसलिए जनता को मिल रहा राशन
Wed, 15 May 2024 03:19 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, (ऊंचाहार) रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, (ऊंचाहार) रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 May 2024 03:19 PM IST
सार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार अमेठी व रायबरेली में जनसभा को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने ऊंचाहार में कहा कि कांग्रेस सरकार ने खाद्य सुरक्षा कानून दिया जिसके कारण जनता को राशन मिल रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रियंका गांधी ने बुधवार को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के उमरान में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान मोदी सरकार पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के लोग विकास, महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करते। कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आपको राशन का अधिकार दिया इसलिए आपको राशन मिल रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने मनेरगा योजना में 100 दिन के रोजगार का अधिकार दिया। प्रियंका ने कहा कि देश का गरीब किसान फसल के लिए, अपनी बेटी की शादी और बच्चों की शिक्षा के लिए कर्ज लेता है। किसान कर्ज नहीं भर पाता है। मोदी किसान का कर्ज माफ करने के बजाय 16 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का माफ कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- चार चरणों के बाद इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में, मोदी की विदाई तय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, प्रियंका गांधी ने दी श्रद्घांजलि, बोलीं- हम उन्हें हमेशा आदर से याद करेंगे
लखीमपुर खीरी में काले कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे थे। मंत्री के बेटे ने किसानों पर कार चढ़ा दी। किसानों की मौत हुई, लेकिन मोदी जी ने किसानों से बात करने की जरूरत नहीं समझी। मोदी कभी मंच से नीचे उतरकर आप से नमस्ते भी नहीं करेंगे। मोदी जी दिन भर मे तीन बार कपड़े बदलते हैं। इतना महिलाएं भी नहीं बदलती हैं।