{"_id":"5c6017f4bdec2211a00c7f0e","slug":"priyanaka-gandhi-vadra-says-jobs-for-people-s-family-who-died-after-drinking-poisonous-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन यूपी से पहले सक्रिय हुई प्रियंका, शराब से मरने वालों के परिजनों के लिए मांगी सरकारी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन यूपी से पहले सक्रिय हुई प्रियंका, शराब से मरने वालों के परिजनों के लिए मांगी सरकारी नौकरी
Sun, 10 Feb 2019 05:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Feb 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा
यूपी में अपने दौरे से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर दुख जाहिर करते हुए प्रदेश की योगी सरकार व उत्तराखंड सरकार से मृतकों के परिवारीजनों के लिए उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये घटना दिल दहला देने वाली हैं। मुझे उम्मीद है कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा 11 फरवरी को यूपी के दौरे पर आ रही हैं। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। यह पहला मौका है जब प्रियंका ने राज्य से जुड़े किसी मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन