{"_id":"3595892769cd5352987d9c27012dd936","slug":"privatization-of-pathology-in-kgmu-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथोलॉजी के निजीकरण पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैथोलॉजी के निजीकरण पर रोष
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 07:32 AM IST
विज्ञापन
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पीपीपी मॉडल पर पैथोलॉजी विकसित करने के निर्णय का कर्मचारी परिषद ने विरोध करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
रविवार को आपात बैठक कर विरोध भी जताया गया। अब परिषद ने मंगलवार को आम सभा बुलाई है।
इससे पहले सोमवार को कर्मचारी परिषद की केजीएमयू प्रशासन से वार्ता भी होगी।
कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष रजित राम, महामंत्री आदर्श श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष चंद्र भूषण ने कहा कि पीपीपी मॉडल के नाम पर केजीएमयू का निजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन