Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Privatization of electricity in UP: Even after becoming private, the system of reservation in jobs will contin

यूपी में बिजली का निजीकरण: ऊर्जा मंत्री ने कहा- प्राइवेट होने के बाद भी नौकरियों में रहेगी आरक्षण की व्यवस्था

Tue, 25 Feb 2025 09:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 25 Feb 2025 09:25 AM IST
सार

Privatization of electricity in UP: विधान परिषद में बिजली के निजीकरण के मुद्दे पर बोलते हुए प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्पष्ट किया है कि निजीकरण के बाद भी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था चलती रहेगी। 

विज्ञापन
Privatization of electricity in UP: Even after becoming private, the system of reservation in jobs will contin
निजीकरण पर जवाब देते यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विधान परिषद में कहा कि बिजली विभाग में निजीकरण के बाद भी आरक्षण की व्यवस्था यथावत बनी रहेगी। कर्मचारियों के हित पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगीकरण में निजी बिजली कंपनी नोएडा पावर कंपनी लि. (एनपीसीएल) का विशेष योगदान है।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री प्रश्न प्रहर में सपा सदस्य आशुतोष सिन्हा के निजीकरण के मुद्दे पर उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में निजीकरण सहित व्यापक रिफॉर्म करने पर सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है। निर्बाध, सस्ती और गुणवत्तायुक्त बिजली देने के लिए काम किए जाएंगे। आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सरकार महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनियों को सस्ते में देने का काम कर रही है। बिजली मंत्री ने कहा कि विभाग में 86 हजार से ज्यादा संविदा कर्मी हैं।
विज्ञापन


आशुतोष सिन्हा ने ही बलिया में अधिवक्ताओं की मांगों को सदन में रखा। भाजपा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्य भंडारण निगम में अभियंताओं के खाली पदों पर सवाल उठाया। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि आवश्यकतानुसार पदों को भरा जाएगा। सपा के डॉ. मान सिंह यादव और आशुतोष सिन्हा ने पुरानी पेंशन का मुद्दा उठाया। वित्त राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 से एनपीएस प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों में प्रोन्नति का मामला उठा
राज बहादुर सिंह चंदेल ने कानपुर नगर निगम से संचालित माध्यमिक विद्यालयों में प्रोन्नति का मामला उठाया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूरी होने का आश्वासन दिया। चंदेल ने ही उन्नाव में पेयजल सुविधा और खराब सड़क का मुद्दा रखा। उन्नाव में लेखाधिकारी व लेखाकार के रिक्त पद का सवाल भी उठाया। ध्रुव त्रिपाठी ने धान खरीद में सिद्धार्थनगर में धान खरीद में निजी लोगों को लगाने का मामला उठाया। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि 10-20 लाख रुपये सिक्योरिटी मनी लेकर खरीद की अनुमति दी जाती है। ध्रुव त्रिपाठी के सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल वितरण निगम लि. में थर्ड पार्टी निरीक्षण की व्यवस्था शुरू की गई है।

Trending Videos

60 हजार हेक्टेयर में होगा पौधरोपण

भाजपा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह के सवाल के जवाब में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रदेश में 17,72,240 हेक्टेयर वन क्षेत्र है। 3,80,188 हेक्टेयर वन क्षेत्र खाली है, जिसमें से वर्ष 2025 में करीब 60 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण कराया जाएगा। देवेंद्र प्रताप सिंह ने गोरखपुर में हुए पौधरोपण का ब्योरा मांगा।

राजाजीपुरम से 1090 तक एलीवेटेड सड़क का प्रस्ताव नहीं
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा आवास विकास कॉलोनी, राजाजीपुरम से 1090 चौराहे तक गंदे नाले के ऊपर एलीवेटेड रोड बनाने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव नहीं है। यह जानकारी विधान परिषद में भाजपा के सदस्य अशोक अग्रवाल के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दी गई। सपा सदस्य डॉ. मान सिंह यादव ने न्यू दुर्गापुरी कॉलोनी वादरखेड़ा जनता विहार बुद्धेश्वर मोहान रोड लखनऊ में नाली व नाला बनाए जाने का मामला उठाया। नगर विकास मंत्री ने बताया कि सोमवार से काम प्रारंभ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed